एक्सप्लोरर

Land For Job Scam: क्यों लालू परिवार का पीछा नहीं छोड़ रही CBI, क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम? विस्तार में जानें

What is Land For Job Scam: सोमवार को फिर सीबीआई की टीम पटना स्थित राबड़ी आवास जांच के लिए पहुंची है. तेजस्वी यादव ने पूर्णिया रैली में कहा था कि जांच एजेंसियां फिर होली खेलने हमारे घर आएंगी.

पटना: नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, (Rabri Devi) मीसा भारती, समेत 16 लोग नामजद हैं. यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री हुआ करते थे. इस दौरान लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) ने उम्मीदवारों से रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप डी के पदों पर नौकरी के बदले अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन ली थी. पटना के रहने वाले कई लोगों ने अपनी जमीन आरजेडी सुप्रीमो के परिवार या उनकी एक निजी कंपनी जो कि पटना में स्थित थी, उसके नाम पर बेची थी. इस घोटाले में कहा जाता है कि नौकरी के बदले जमीन घूस लेने का मामला था.

लालू के कार्यकाल में हुआ था घोटाला

लालू प्रसाद यादव के मंत्री बने रहने के दौरान यानी 2004 से 2009 के बीच रेलवे में भर्ती के लिए विज्ञापन या कोई सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया था. नोटिस जब सार्वजनिक रूप से जारी नहीं था फिर भी पटना के रहने वाले कई सारे लोगों की मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर, हाजीपुर, रेलवे के सभी जोन में नियुक्ति की गई थी. सीबीआई का कहना है कि इस मामले में पटना में 1,05,292 फुट जमीन लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों ने विक्रेताओं को नकद भुगतान कर अधिग्रहित की थी. सारी जमीने सर्किल रेट से कम और बाजार दर से काफी कम कीमत पर ली गईं थी.

Land For Job Scam: क्यों लालू परिवार का पीछा नहीं छोड़ रही CBI, क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम? विस्तार में जानें

लालू के साथ राबड़ी और मीसा पर भी आरोप

पूर्णिया की रैली में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि जांच एजेंसियां हमारे घर होली खेलने आएंगी. वहीं आज सोमवार की सुबह राबड़ी आवास पर सीबीआई पूछताछ के लिए पहुंची है. हालांकि इस मामले में 15 मार्च को लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को कोर्ट में पेश भी होना है. इसके लिए पहले ही समन दिया गया है. 

साल 2022 में भी कई दफे हुई थी छापेमारी

सीबीआई ने मई 2022 में लालू, राबड़ी देवी, दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव समेत करीबियों और परिजनों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी. वहीं 13 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज किया गया था. सीबीआई ने इस मामले में साल 2022 के मई में लालू यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी, उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव के अलावा नौकरी पाने के बदले में कम कीमत में जमीन देने वाले कुछ अयोग्य उम्मीदवारों समेत 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी. वहीं 24 अगस्त 2022 को भी इसी मामले को लेकर आरजेडी के कई नेताओं के यहां छापेमारी की गई थी. इस मामले को लेकर लगातार लालू परिवार जांच एजेसियों के निशाने पर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Budget Session 2023: सदन में छठवें दिन की कार्यवाही शुरू, कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget