एक्सप्लोरर

दक्षिण बिहार में आज भी गर्मी से राहत नहीं, पटना DM ने दिया पठन-पाठन के समय में बदलाव का आदेश

Bihar Weather: गुरुवार को रोहतास के डेहरी में सबसे अधिक 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. गोपालगंज में 41.1 डिग्री तापमान रहा. हालांकि आज कुछ जिलों में वर्षा की संभावना है. 

Weather News: बिहार के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. गुरुवार (12 जून, 2025) को राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार रहा. आज (शुक्रवार) भी दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. हालांकि आज कुछ जिलों में वर्षा की संभावना है. 

बिहार के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कैमूर, रोहतास और बक्सर में हल्की बारिश के संकेत हैं. कुछ जगह पर मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. बिजली चमक सकती है. मेघ गर्जन हो सकता है. इनमें कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तेज हवा के चलने की भी संभावना है. 

रोहतास के डेहर में रहा 42 डिग्री तापमान

बीते गुरुवार को रोहतास के डेहरी में सबसे अधिक 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. गोपालगंज में 41.1 डिग्री तापमान रहा. गयाजी में 40.5 डिग्री, भोजपुर 40.4 डिग्री, बिक्रमगंज में 40.3 डिग्री, बक्सर और औरंगाबाद में 40.2 डिग्री तो राजधानी पटना का अधिकतम पारा 40.1 डिग्री रहा. किसी भी जिले में 35 डिग्री से नीचे तापमान नहीं रहा. सबसे कम मधेपुरा में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. राज्य का औसत तापमान 39 डिग्री के करीब रहा.

गुरुवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, किशनगंज में 12.4 मिलीमीटर और अररिया में 2.6 मिलीमीटर के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन गुरुवार को किसी भी जिले में सक्रिय रूप से वर्षा नहीं हुई. 

पटना के डीएम ने जारी किया आदेश

दूसरी ओर भीषण गर्मी को देख पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार की देर रात पठन-पाठन को लेकर समय में बदलाव का आदेश जारी किया. जारी किए गए आदेश पत्र में कहा गया है कि जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिले (पटना) के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 तक एवं सभी कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 बजे पूर्वाह्न के बाद और प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 10:00 बजे पूर्वाह्न के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है. 

आदेश पत्र में कहा गया है कि कोचिंग संस्थानों में 4:30 बजे बाद शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जा सकता है. यह आदेश 13 जून से 16 जून तक के लिए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget