एक्सप्लोरर

Bihar Weather: गोपालगंज, वैशाली समेत 6 जिलों में आज भारी वर्षा के आसार, गिर सकती है बिजली, जानें बिहार का मौसम

Bihar Weather Update: अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. सोमवार को सिर्फ भोजपुर शहरी क्षेत्र में 76.6 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है. 

Bihar Weather Today: राज्य में मानसून एक्टिव हो गया है. पटना मौसम विभाग के अनुसार आज (06 अगस्त) राज्य के सभी जिलों में मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. राजधानी पटना में भी आज बीते दो-तीन दिनों की अपेक्षा अधिक वर्षा हो सकती है. वहीं राज्य के छह जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इन छह जिलों में गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, भोजपुरी और किशनगंज शामिल हैं. 

इसके अलावा इनसे सटे हुए जिले पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर, अररिया और सुपौल में मध्यम स्तर से लेकर अधिक वर्षा की संभावना बनी हुई है. हालांकि मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ वर्षा के संकेत हैं. दक्षिण बिहार के सभी जिलों और उत्तर पश्चिम एवं उत्तर पूर्व इलाके के जिलों में बिजली चमकने के साथ वज्रपात की अधिक संभावना है. खासकर दक्षिण बिहार के लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की सलाह दी गई है. 

शुक्रवार से कमजोर हो सकता है मानसून

हालांकि शुक्रवार से मानसून के कमजोर होने के भी संकेत दिए गए हैं. अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. सोमवार की अपेक्षा आज मंगलवार को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. बीते सोमवार को राज्य में मानसून हल्का कमजोर रहा, लेकिन लगभग सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. सिर्फ भोजपुर शहरी क्षेत्र में 76.6 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है. 

भोजपुर के अगिआंव में 41.4 मिलीमीटर, किशनगंज में 36.4, अरवल में 35.4, औरंगाबाद में 34.5, अररिया में 34.2 और भोजपुर के जगदीशपुर में 32.2 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा भी राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, बांका, शिवहर, कटिहार, जमुई, वैशाली, सारण, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा में कुछ-कुछ जगहों पर मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. 

सोमवार को राज्य के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई. राजधानी पटना में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक तापमान मधुबनी में 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 33 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहा.

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi: गोपालगंज कोर्ट से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे की जमानत याचिका खारिज, राजस्थान का है रहने वाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget