एक्सप्लोरर

Watch: नीतीश कुमार के इस वीडियो को शेयर कर गिरिराज सिंह ने किया हमला, तेजस्वी यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि याद रखें कि एक-एक पैसे का हिसाब जनता को देना होगा. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बताएं कि आपने ब्लू प्रिंट क्या बनाया है?

पटनाः बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) पर मंगलवार को जमकर हमला बोला. नौकरी और रोजगार के नाम पर उन्होंने चाचा-भतीजा में कंपटीशन तक की बात कह दी. गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जैसा लोग कहते हैं. ये ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अमरलत्ता हैं. वृक्ष नहीं बन पाए.

गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि लोग पूछते हैं कि नीतीश कुमार की क्या खासियत है? हमने कहा कि वही खासियत है जो अमरलत्ता में है. वो जिस पेड़ पर चढ़ता है उसका पत्ता ढक जाता है और ये हरा-भरा-पीला दिखता है. अभी कंपटीशन हो गया है इनका भतीजा से. सत्ता की चाभी अब उसके हाथ में चली गई है. वो दस बोल रहे थे और ये 20 बोल रहे हैं. 30 बोलेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: चिराग पासवान का मुख्यमंत्री पर निशाना, कहा- नीतीश कुमार ने इन दो कारणों से बदल लिया पाला

जनता के सामने रखें ब्लू प्रिंट: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि याद रखें कि एक-एक पैसे का हिसाब जनता को देना होगा. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बताएं कि आपने ब्लू प्रिंट क्या बनाया है? या फिर जुबान से कंपटीशन है और कह देना है कि दस लाख वो कहा है तो 20 लाख हम कह दें. आप ब्लू प्रिंट राज्य की जनता के सामने रखें कि भतीजा चाचा के कंपटीशन में ये रोजगार कैसे कैसे होगा.

नीतीश कुमार ने गांधी में की थी घोषणा

गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट के जरिए नीतीश कुमार के 20 लाख रोजगार देने की घोषणा पर भी तंज कसा. ट्विटर पर नीतीश कुमार के बयान का पुराना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को बिहार बीजेपी से ट्वीट किया गया है जिसे सोमवार को गिरिराज सिंह ने री-ट्वीट किया है. बता दें कि 15 अगस्त को गांधी मैदान से जनता को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने 20 लाख रोजगार देने की घोषणा की. उनकी इस घोषणा के जवाब में ही वीडियो को शेयर किया गया है. 

यह भी पढ़ें- Exclusive: बाहुबली आनंद मोहन सिर्फ पटना में ही नहीं घूमा, जेल से बाहर रहकर सरकारी गेस्ट हाउस में रात भी बिताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget