एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर टेंशन! नीतीश कुमार के साथ चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ीं, अब LJPR में इस्तीफा शुरू

Waqf Amendment Bill: जेडीयू के साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने भी वक्फ का समर्थन किया है. इस समर्थन के बाद पार्टी के भीतर मुस्लिम नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है.

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पास तो हो गया है लेकिन कुछ पार्टियों के लिए ऐसा लग रहा है कि टेंशन बढ़ गई है. खासकर नजर बिहार पर है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा देना शुरू किया तो आग की लपटें अब चिराग पासवान की पार्टी तक भी पहुंच गए हैं. सीएम नीतीश कुमार के साथ अब चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

गौरतलब हो कि नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) के साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने भी वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया है. बिल के समर्थन के बाद पार्टी के भीतर मुस्लिम नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है. खबर है कि एलजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अली आलम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनका यह कहना है कि बिल मुसलमानों के खिलाफ है. 

यह सब ऐसे वक्त में हो रहा है जब बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में मुस्लिम नेताओं का जेडीयू और एलजेपी (रामविलास) से इस्तीफा देना एक तरह से झटका ही है. हालांकि जेडीयू की ओर से तो यह बयान आया है कि जिन नेताओं ने इस्तीफा दिया है उनका पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है.

जेडीयू से कौन-कौन दिया इस्तीफा?

बता दें कि जेडीयू में इस्तीफा देने वालों की लंबी लिस्ट है. जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो. शाहनवाज मलिक, प्रदेश महासचिव मो. तबरेज सिद्दीकी अलीग, भोजपुर से पार्टी सदस्य मो. दिलशान राईन और पूर्वी चंपारण जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता कासिम अंसारी ने इस्तीफा दे दिया है. अब इस्तीफे का दौर एलजेपीआर में शुरू हो गया है.

गुलाम गौस ने बुलाई है प्रेस कॉन्फ्रेंस 

उधर दूसरी ओर वक्फ बोर्ड के खिलाफ लगातार बोलने वाले जेडीयू नेता और एमएलसी गुलाम गौस शनिवार (05 अप्रैल) को पटना में प्रेस वार्ता करेंगे. पार्टी कार्यालय में दोपहर एक बजे से यह प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है. इसमें एमएलसी आफाक आलम और एमएलसी खालिद अनवर भी मौजूद रहेंगे. कहकशां परवीन और अफजल अब्बास जैसे नेता मौजूद रहेंगे. देखना होगा कि क्या कुछ कहा जाता है.

यह भी पढ़ें- JDU के कद्दावर मुस्लिम नेता गुलाम गौस भी छोड़ेंगे नीतीश कुमार का साथ? क्लियर किया स्टैंड

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget