एक्सप्लोरर

Ambulance Viral Video: CM नीतीश के काफिले के लिए रोकी गई एंबुलेंस! BJP ने सरकार को बताया क्रूर और निर्दयी

Viral Video: एक एंबुलेंस को लेकर सीएम नीतीश कुमार चर्चा में आ गए हैं. वहीं, इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को ट्वीट कर नीतीश सरकार को आडे़ हाथों लिया है.

पटना: राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर सीएम के काफिले के दौरान एक रुके हुए एंबुलेंस का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Ambulance Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सीएम के काफिले के लिए एंबुलेंस को रोका गया है. इस मामले को लेकर बिहार बीजेपी (BJP) ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. इस वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी ने बिहार सरकार को क्रूर, निर्दयी और असंवेदनशील बताया है. हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर पटना के ट्रैफिक एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है. इसकी जांच की जा रही है.

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी ट्वीट कर लिखा है कि 'जब शासक क्रूर, निर्दयी और असंवेदनशील हो जाए तो उसकी कीमत जनता चुकाती है. एंबुलेंस में गंभीर स्थिति में पड़े मरीज को लेकर परिवार बिलख कर रो रहा है, लेकिन नीतीश कुमार का काफिला नहीं रुका. नीतीश कुमार क्या आपके अंदर की मानवता धिक्कारती नहीं है?'

जांच की जा रही है- ट्रैफिक एसपी 

इस मामले को लेकर पटना के ट्रैफिक एसपी पूरण कुमार झा ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व से ही सभी पुलिस पदाधिकारी और सभी पुलिसकर्मी को यह निर्देशित किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में एंबुलेंस या अन्य आपातकालीन वाहनों को नहीं रोका जाए. इस संबंध में सभी के द्वारा अनुपालन भी किया जा रहा है, लेकिन आज एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें एक पुलिसकर्मी एंबुलेंस को रोके हुए दिख रहा है. ऐसा किस परिस्थिति में किया गया? इसकी जांच की जा रही है. भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो, इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है एवं संवेदनशील बनाया गया है कि किसी भी परिस्थिति में एंबुलेंस या आपातकालीन वाहनों को नहीं रोका जाए.

एंबुलेंस के ड्राइवर ने कही ये बात

वहीं, एंबुलेंस के ड्राइवर से एबीपी के संवाददाता ने बात की तो उसने बताया कि कोई नहीं रोका था. मरीज के परिजनों ने बोला था कि रोक दीजिए. 10 मिनट का काम है तो हम मरीज के परिजन के कहने पर रुके हुए थे. पुलिस हमें नहीं रोकी थी. संयोग बस उसी वक्त सीएम जा रहे थे. सीएम को जाने के 10 मिनट बाद हम वहां से निकले हैं. यह मामला रविवार का मामला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget