एक्सप्लोरर

VIP MLA Joins BJP: तीन विधायकों के जाने के बाद मुकेश सहनी आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, जान लें क्या कुछ हो सकता है खास

सबकी नजर आज इसपर होगी कि अब सहनी का अगला कदम क्या होगा? वो क्या करेंगे? मुकेश सहनी के सामने अपनी पार्टी को बचाना भी चुनौती वाली बात होगी.

पटनाः वीआईपी सुप्रीमो और बिहार सरकार (Bihar Government) में मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) अब आगे क्या करेंगे, वो कौन सा नया दांव खेलेंगे इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है. तीन विधायकों के जाने के बाद एक तरफ जहां वीआईपी अलग-थलग पड़ गई है वहीं मुकेश सहनी के सामने अब कई तरह की चुनौतियां सामने आ गई हैं. इस बीच मुकेश सहनी आज गुरुवार को 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. यह पीसी ईको पार्क स्थित सरकारी आवास पर होगी. सबकी नजर आज इसपर होगी कि अब सहनी का अगला कदम क्या होगा? वो क्या करेंगे? ऐसे तमाम सवाल अब घूमने लगे हैं.

गुरुवार को मुकेश सहनी की ओर से होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है कि वो ना सिर्फ बिहार में होने वाले उपचुनाव की बात करें बल्कि बीजेपी को लेकर भी हमला बोलें. क्योंकि बोचहां विधानसभा सीट को लेकर शुरू से ही बीजेपी और वीआईपी में आर पार वाली स्थिति थी. एक तरफ जहां बीजेपी ने बोचहां विधानसभा सीट से बेबी कुमारी को अपना उम्मीदवार बना दिया तो सहनी भी पीछे नहीं हटे और अपनी पार्टी से डॉ. गीता का नामांकन करा दिया. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी के तीन विधायकों के शामिल होने के बाद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी, जानें आंकड़ा

अब तीन विधायकों के बीजेपी में जाने के बाद मुकेश सहनी के सामने अपनी पार्टी को बचाना भी चुनौती वाली बात होगी. बता दें बिहार एनडीए में वीआईपी पार्टी है लेकिन मुकेश सहनी बीजेपी के मना करने के बावजूद यूपी में 53 सीटों पर चुनाव लड़े थे. चुनाव प्रचार में पीएम मोदी और योगी पर जमकर निशाना साध रहे थे. बीजेपी उनसे नाराज थी. उनके तीनों विधायकों को तोड़ दिया. सहनी का एमएलसी का कार्यकाल दो महीने में समाप्त हो रहा. बीजेपी उनको एमएलसी नहीं बनाएगी इसलिए उनका मंत्री पद चला जाएगा. ऐसे में यह भी हो सकता है कि आज मुकेश सहनी इन सब चीजों पर भी मीडिया से बात करें.

सवाल क्या सहनी देंगे इस्तीफा?
सबसे अहम सवाल है कि आखिर मुकेश सहनी का अगला कदम क्या होगा? क्या वे इस्तीफा देंगे. हालांकि मुकेश सहनी ने पहले ही एबीपी न्यूज को बता दिया है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे. कहा था कि मंत्रिमंडल में रखना या हटाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. हम संघर्ष करेंगे. बीजेपी ने जेडीयू के भी छह विधायकों को तोड़ा था. हमारे चार गए हैं तो चालीस जीतेंगे. आरक्षण के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसको लेकर कहा था कि मुकेश सहनी मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा देंगे या नहीं देंगे यह मैं नहीं बता सकता. अब मुकेश सहनी जानें क्या उनको करना है. कुल मिलाकर आज की पीसी पर सबकी नजरें हैं. 

यह भी पढ़ें- Mukesh Sahani Exclusive: तीनों विधायकों के जाने के बाद मुकेश सहनी का पहला रिएक्शन, abp न्यूज़ को दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget