एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में 2025 के चुनाव में किसे धूल चटाएंगे मुकेश सहनी? निषाद समाज की ताकत दिखाने की कर रहे बात

Mukesh Sahani: सहरसा में मुकेश सहनी ने कहा कि समाज में आज अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब और गरीब. हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने दस साल में कुछ नहीं किया.

VIP chief Mukesh Sahani: 'निषाद संकल्प यात्रा' के दौरान वीआईपी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार (06 अक्टूबर) को सहरसा के कला भवन में पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने ने कहा कि वीआईपी पार्टी निषाद समाज के अधिकार के लिए आगामी विधानसभा सभा चुनाव में पूरे दम-खम के साथ लड़ेगी और सरकार बनाएगी. निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की लड़ाई में सफल भी होगी. 

'वर्तमान सरकार ने निषाद समाज को ठगा'

सहनी ने आगे कहा कि समाज में आज अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब लोग और गरीब, हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने दस साल में कुछ नहीं किया. ना ही वर्तमान राज्य सरकार ने निषाद समाज के लिए कुछ किया. सिर्फ वोट लिया और निषाद समाज को ठगा. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के लोग लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए. आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए. निषाद समाज का संकल्प है कि इस बार एक जुट होकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे और संविधान विरोधियों को अपनी ताकत से धूल चटाएंगे.

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने युवाओं को कितना रोजगार दिया. कितनी नौकरियां दीं? आपने 2 करोड़ रोजगार की बात की थी आपने एक युवा को नौकरी नहीं दी. उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है. यह संविधान का चुनाव है. बीजेपी वालों ने कहा है कि हम इस संविधान को फाड़ कर फेंक देंगे, इस बार गरीब विरोधी इस ढोंगी सरकार को उखाड़ फकेंगे.

अगले साल 2 अक्टूबर तक चलेगी यात्रा

बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने 1 अक्टूबर को महात्मा गांधी कर्मस्थली चंपारण से 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' 3.0 की शुरुआत की है. 'सरकार बनाओ अधिकार पाओ' के नारे के साथ शुरू हुई यह यात्रा अगले साल 2 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में जारी रहेगी. उनका कहना है कि जिसके पास ताकत होती है, दुनिया उसके आगे झुकती है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'पराजय है नरेंद्र मोदी की', दिल्ली रवाना होने से पहले दो राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले लालू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget