एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani: 'यह पार्टी मेरे पिताजी...', बिना नाम लिए चिराग पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, गठबंधन पर साफ की तस्वीर

Lok Sabha Elections 2024: मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी उनके लिए भी जरूरी है जो 40 सीट जीतना चाहते हैं और उनके लिए भी जरूरी है जो कांटे का मुकाबला देना चाहते हैं.

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने गुरुवार को साफ लहजे में कहा कि बिहार के राजनीतिक दलों को पता है कि वीआईपी अन्य पार्टियों का गेम बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि हम अपना काम कर चुके है और मन भी बना लिया है, शीघ्र ही घोषणा करेंगे कि किस गठबंधन के साथ जाना है. वहीं, बिना नाम लिए चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए सहनी ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि बाजार में जो दिखे, वही बड़ा आदमी है. 

यह पार्टी मेरे पिताजी बनाकर नहीं गए हैं, स्वयं संघर्ष कर पार्टी को यहां तक लाया हूं. आज भी हम बेफिक्र हैं. हमारी तैयारी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह है.

वीआईपी ने अपनी तैयारी कर ली है- मुकेश सहनी 

मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी उनके लिए भी जरूरी है जो 40 सीट जीतना चाहते हैं और उनके लिए भी जरूरी है जो कांटे का मुकाबला देना चाहते हैं. सबको पता है कि वीआईपी अपने दम पर बोचहा उपचुनाव में 30 हजार और कुढ़नी में 25 हजार वोट ला सकती है. आगे उन्होंने कहा कि करोड़ों निषाद हाथ में गंगाजल लेकर पार्टी का साथ देने के लिए और संघर्ष करने के लिए संकल्प ले चुके हैं. वीआईपी ने अपनी तैयारी कर ली है अब जो पार्टी, गठबंधन हमारे एजेंडे को स्वीकार कर लेगी उसके साथ जाएंगे.

चर्चा में हैं चिराग

बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने एक सप्ताह के अंदर बिहार में दो बार दौरा किया. इस दौरान पीएम मोदी के मंच पर चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा मौजूद नहीं थे. इसको लेकर बिहार की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है. एनडीए से चिराग की नाराजगी की बात कही जा रही है. इस बीच महागठबंधन ने उन्हें न्योता भी दे दिया है.

ये भी पढे़ं: बिहार: NDA में सीटों का फॉर्मूला तय, BJP, JDU और चिराग पासवान को कितनी सीट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget