एक्सप्लोरर

'3 महीने में 5000...', CM नीतीश के नालंदा में मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान

Mukesh Sahani: मुकेश सहनी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी वाले समाज को बांटने की कोशिश कर रहे है, लेकिन हमे सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बांटने की राजनीति कर रही है

Mukesh Sahani News: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा 3.0 सरकार बनाओ अधिकार पाओ के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा के हिलसा पहुंचे, यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हमारी सरकार बनेगी। और जब हमारी सरकार होगी तब निषाद आरक्षण भी मिलना तय है, इसमें किंतु और परन्तु नहीं है. 

वीआईपी पार्टी को मजबूत कीजिए- सहनी

उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वीआईपी पार्टी को मजबूत कीजिए, आने वाला समय हमारा है. उन्होंने तीन मंत्र देते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित कीजिए और खुद के अधिकार के लिए संघर्ष कीजिए. उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि आज उनका समाज काफी आगे निकल गया है. उन्होंने कहा कि जो समाज संघर्ष किया है उसकी तरक्की हुई है.

मुकेश सहनी ये भी दावा किया कि अगर अपनी सरकार बनी तो आपके भाई का उपमुख्यमंत्री बनना तय है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो सभी निषाद के खाते में तीन महीने 5000 रुपये दिया जाएगा. लोगों को चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि बीजेपी वाले समाज को बांटने की कोशिश कर रहे है, लेकिन हमे सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बांटने की राजनीति कर रही है. एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि एकजुट रहिएगा तो अधिकार भी मिलेगा.

वीआईपी की देन है निषाद समाज का सम्मान

उन्होंने कहा कि आज अगर निषाद समाज को सम्मान मिल रहा है तो यह वीआईपी की देन है. आज निषादों की तूती बोल रही है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2029 के पहले निषाद समाज को आरक्षण मिलना भी तय है. हिलसा से वीआईपी का उम्मीदवार तय है. उन्होंने लोगों से गांव-गांव जाकर लोगों का समर्थन मांगने की अपील करते हुए कहा कि जो जीत गए उनका हीरो बनना तय है.

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का CM नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान, कहा- 'उनकी गलती माफ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget