एक्सप्लोरर

सड़क किनारे टैंकर पलटने के बाद ग्रामीणों ने मचाई तेल की लूट, मना करने पर की ड्राइवर की पिटाई

टैंकर चालक ने बताया कि रिफाइंड तेल का टैंकर लेकर वो पंजाब से बाराबंकी जा रहा था. लेकिन जब डिडखीली पहुंचा तो चक्का धंस जाने की वजह टैंकर पलट गया और रिफाइंड तेल गिरने लगा, ऐसे में ग्रामीणों ने तेल की लूट मचा दी.

कैमूर: जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिडखीली गांव से गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा रिफाइन तेल लूटने का मामला प्रकाश में आया है. दरअसल, NH-2 किनारे डिडखीली गांव के पास सड़क पर गड्ढा होने की वजह से तेल का टैंकर पलट गया. इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाखों रुपए की तेल ग्रामीण लूट कर चलते बने. यही नहीं जब ड्राइवर ने तेल लूट रहे ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने ड्राइवर पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई की.

इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तेल लूट रहे ग्रामीणों को खदेड़ा. बता दें कि दो दिन पहले भी यह टैंकर उसी जगह पलटा था, तब ग्रामीणों ने आधा टैंकर तेल लूट लिया था. हालांकि उस वक्त मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा टैंकर तेल बचा लिया था और जैक लगाकर टैंकर को खड़ा कर दिया था. इसी क्रम में जब आज ड्राइवर ने जैक हटाकर टैंकर ले जानी चाही तो गड्ढा होने की वजह से फिर टैंकर पलट गया और उसमें बचा तेल गिरने लगा. तेल गिरने की सूचना मिलने पर फिर ग्रामीण पहुंचे और गिर रहे तेल की लूट शुरू कर दी.

इस पूरे घटना के संबंध में चालक ने बताया कि वो रिफाइंड तेल का टैंकर लेकर पंजाब से बाराबंकी जा रहा था. लेकिन जब डिडखीली पहुंचा तो चक्का धंस जाने की वजह टैंकर पलट गया और सारा रिफाइंड तेल गिर गया. ऐसे में ग्रामीणों ने तेल की लूट शुरू कर दी, लेकिन थाना की तत्परता से आधा टैंकर तेल बचाया जा सका और काफी मशक्कत के बाद जैक लगाकर गाड़ी को खड़ा किया गया. आज जैक हटाने के दौरान फिर टैंकर पलट गया और ग्रामीण तेल लूटने चले आए. लूट करने से मना करने पर उन्होंने मुझपर हमला बोल दिया, जिसके बाद पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को खदेड़ा.

वहीं, दुर्गावती थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रिफाइंड की गाड़ी यहां 2 दिन पहले पलटी थी, जिसके बाद हम लोगों ने गाड़ी को खड़ा करा दिया था. लेकिन ड्राइवर ने बताया गया कि जक हटाने के दौरान फिर आज गाड़ी गिर गाई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तेल लूट लिया. घटना की सूचना पाकर हमारी टीम मौके पर पहुंची और सभी ग्रामीणों को खदेड़ा. अगर ड्राइवर तेल लूटने का आवेदन देंगे तो प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget