एक्सप्लोरर

बिहारः जूनियर इंजीनियर के दो ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, पैसा इतना है कि खर्च कर पत्नी को बनवा दिया मुखिया!

छपरा जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है. पटना के अलावा छपरा स्थित दफ्तर और आवास की तलाशी की जा रही है.

छपराः भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई जारी है. शनिवार को विजिलेंस की टीम ने छपरा जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर के तीन ठिकानों पर धावा बोला है. अभी छापेमारी चल रही है. कई घंटों से चल रही छापेमारी के पीछे यह बात सामने आई है कि जूनियर इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है. इसी को लेकर जांच के बाद टीम छापा मार रही है. 

छपरा जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर के पटना के अलावा छपरा स्थित दफ्तर और आवास की तलाशी ली जा रही है. निगरानी ब्यूरो की रेड में जमीन और फ्लैट के 40 से अधिक कागजात मिले हैं. पटना में दो मांगे फ्लैट की बात सामने आ रही है. साथ ही बैंक के कई कागजात और लॉकर की बात सामने आ रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बधाई हो ‘लक्ष्मी’ आई है! अस्पताल में इस गूंज के बाद फूला नहीं समाया पिता, घर लाने के लिए देखें कैसे हुई तैयारी

जूनियर इंजीनियर का बेटा भी अभियुक्त

आरोप है कि भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है. हालांकि जांच के बाद सब कुछ सामने आएगा. ऐसी चर्चा है कि जूनियर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को पैसों के बल पर मुखिया बना दिया. वहीं बेटे को असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर बहाल कराया है. इस केस पर बेटा भी अभियुक्त बना है.

विजिलेंस के डीएसपी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि तीन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. कुल कितनी संपत्ति मिली है अभी इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती है. लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी हो जाने के बाद ही इसका पता चलेगा कि कुल कितनी अवैध संपत्ति बनाई गई है. छपरा में गरखा थाना क्षेत्र में और छपरा नगर परिषद में छापेमारी हो रही है. पटना में भी छापेमारी चल रही है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: बंगाल के 'कच्चा बादाम' के बाद अब बिहार की 'पकी चाय'! अच्छे-अच्छों को फेल कर देगा पटना का ये 'मेरियो रैपर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget