एक्सप्लोरर

VIDEO: नालंदा में मुख्यमंत्री के काफिले का घेराव, ग्रामीणों ने CM नीतीश के सामने किया भारी हंगामा, जानिए पूरा मामला

Nalanda News: इससे पहले शुक्रवार को कुढ़नी में भी सीएम नीतीश को सीटीईटी अभ्यर्थियों के बवाल का सामना करना पड़ा. शनिवार को नालंदा में ग्रामीणों ने उनके काफिले को घेरकर किसी मर्डर केस को लेकर बवाल किया.

नालंदा: बिहार के नालंदा में शनिवार को फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के सामने जमकर हंगामा हुआ. सीएम एकंगरसराय पहुंचे थे. वहां से उनका काफिला गुजरने लगा तो ग्रामीणों ने बैनर और पोस्टर के साथ उनको घेर लिया. ग्रामीण किसी कथित प्रेम प्रसंग मामले में हुई हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. बता दें कि मुख्यमंत्री रामभवन गांव में समाजसेवी स्वर्गीय रामबाबू के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इससे पहले कल शुक्रवार को कुढ़नी में शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी उनकी सभा में बवाल किया है.

क्या है पूरा मामला

बीते 19 अक्टूबर को एकंगरसराय थाना इलाके के ओरियावां गांव में एक युवक निर्मल कुमार भारतीय की हत्या कर उसके शव को पेड़ में लटका दिया गया था. उस समय बताया गया था कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी.  इसी हत्या के मामले में एकंगरसराय थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बवाल किया. सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की.

पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे

नीतीश कुमार के सामने जमकर हंगामा किया और मुर्दाबाद की नारेबाजी भी की. हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को रवाना किया. ग्रामीणों की मांग है कि घटना के डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक इसमें कोई ठोस पहल नहीं की गई. इधर, पुलिस घटना को नकारते हुए कह रही कि युवक निर्मल कुमार की हत्या नहीं हुई बल्कि उसने आत्महत्या की है. युवक ने प्रेम प्रसंग में ही आत्महत्या की थी. हालांकि मामला चाहे जो भी हो मुख्यमंत्री के सामने हंगामे की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'नाही अईसन बनल कवनो जेल होई', भोजपुरी गीत पर तमंचे के साथ बनाई रील्स, अब पुलिस कर रही तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget