एक्सप्लोरर

VIDEO: बीजेपी नेता के साथ मिलकर नीतीश की बखिया उधेड़ करते RJD विधायक, 'समाधान यात्रा' पर...

RJD MLA Attacks CM Nitish: सोमवार को आरजेडी एमएलए विजय मंडल ने कहा कि बिहार में इतने सालों में जो विकास होना चाहिए था वो नहीं हुआ है. इस यात्रा से मुख्यमंत्री क्या समाधान निकालेंगे.

पटना: बिहार में नीतीश कुमार की यात्रा पर केवल विपक्ष नहीं महागठबंधन दल में आरजेडी के भी कुछ विधायक हमलावर हैं. आरजेडी की ओर से लगातार नीतीश पर जुबानी हमला बोला जा रहा. सोमवार को आरजेडी विधायक विजय मंडल ने पूर्व मंत्री जिवेश कुमार के साथ मिलकर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार निकले तो समाधान के लिए हैं. अब कितना समाधान होगा ये तो वक्त ही बताएगा. बिजेपी से पूर्व मंत्री जीवेश कुमार को अपनी दिल की बात कहते हुए कह रहे कि बिहार में सत्ता निरंकुश है. बीते 17 सालों में क्या किया जो अब नीतीश समाधान यात्रा पर जा रहे.

बिहार में नीतीश कुमार ने अब तक क्या किया?

वीडियो में देख सकते कैसे विजय मंडल बीजेपी के मंत्री से अपनी दिल की बात कह रहे हैं. कह रहे कि मंत्री जी लोहिया ने कहा था कि रोटी और सत्ता को बदलते रहो. रोटी जल जाएगा और सत्ता निरंकुश हो जाएगा. आज सत्ता निरंकुश है. कहीं भी ब्लॉक में चले जाइए क्या सही है. एक बीडीओ और सीओ सही नहीं मिलेंगे. इस दौरान दोनों तू तू मैं मैं करते नजर आए. विजय मंडल बीजेपी आरजेडी जिम्मेदार है. दोनों मिलकर नीतीश कुमार पर हमला कर रहे.

विजय मंडल मे कहा कि बिहार में सड़कों का जाल रघुवंश बाबू ने बिछाया. बिजली यूपीए वन की देन है. इसकी उपलब्धि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली. नीतीश कुमार अपनी यात्रा में अधिकारियों पर लगाम लगाएं. सचिवालय से लेकर प्रखंड भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है. नीतीश कुमार किस समाधान के लिए निकले हैं. किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है. बिहार में सबसे गरीब किसान हैं और किसान की ओर सरकार का कोई ध्यान ही नहीं हैं. आज बिहार में सत्ता निरंकुश है. बिहार के किसी ब्लॉक में चले जाइए हकीकत की जानकारी मिल जाएगी. 

नीतीश की यात्रा पर हमला

आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह भी नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार करते नजर आते हैं. बीजेपी ने भी ये सवाल किया है कि नीतीश ने बीते 16 से 17 सालों में कितना समाधान किया है. इस समाधान यात्रा से क्यो कर लेंगे. आरजेडी के कई विधायक महागठबंधन दल से मुख्यमंत्री नीतीश पर जमकर निशाना साधते हैं. उनका साफ कहना है कि अब तक नीतीश कुमार ने बिहार में कोई विकास नहीं किया है. बता दें कि नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का सोमवार को पांचवा दिन है. ये यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री बिहार के कई क्षेत्रों में जाकर जनता से बात करेंगे. साथ ही विकास कार्यों का जायजा लेंगे.

यह भी पढ़ें- ओम श्री परमात्मने नमः तेज प्रताप की गोद में बैठे बच्चे ने बिना रुके गाया श्लोक, तारीफ में मंत्री ने कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान, उम्मीदवार को लेकर क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान, उम्मीदवार को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी के परिवार से मिलकर चिराग पासवान ने क्या बात की? पिता ने बताया- '3-4 दिन के अंदर…'
भरत तिवारी के परिवार से मिलकर चिराग पासवान ने क्या बात की? पिता ने बताया- '3-4 दिन के अंदर…'
'चिराग जो करते हैं हम भी करेंगे?', भरत तिवारी के यहां गए केंद्रीय मंत्री तो भड़के जीतन राम मांझी
'चिराग जो करते हैं हम भी करेंगे?', भरत तिवारी के यहां गए केंद्रीय मंत्री तो भड़के जीतन राम मांझी

वीडियोज

Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget