एक्सप्लोरर

VIDEO: तिलक में मिले कपड़े नहीं पहना तो शादी के मंडप पर दूल्‍हे की कर दी पिटाई, नालंदा के मणिराम अखाड़ा का मामला

Nalanda News: मारपीट में जख्‍मी दूल्‍हे और उसकी मां को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया. पुलिस और ग्रामीणों के समझाने के बाद शादी के लिए दूल्‍हा तैयार हुआ.

नालंदा: नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के मणिराम अखाड़ा गांव में बुधवार की रात शादी के दौरान दूल्‍हे और उसके परिवार वालों की पिटाई का मामला सामने आया है. दरअसल, वधु पक्षा की ओर दूल्‍हे को कपड़ा दिया गया था, लेकिन शादी के दौरान उसने उसे नहीं पहना था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. इसके बाद लड़की के भाई और परिवार वालों ने दूल्‍हे और उसके परिवार वालों की पिटाई कर दी.

सूरज कुमार बारात लेकर दीपनगर से मणिराम अखाड़ा पहुंचा था. इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को तिलक में दिए गए कपड़े पहनने को कहा, लेकिन दूल्हे ने मना कर दिया. इसके बाद लड़की पक्ष के लोग दूल्हे के साथ मारपीट करने लगे. दूल्हे की मां और परिवार वाले जब वहां पर बचाव करने पहुंचे तो उनलोगों के साथ भी वे लोग मारपीट करने लगे. मारपीट में दूल्हा और उसकी मां जख्‍मी हो गए. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद दूल्‍हे ने शादी करने से इंकार कर दिया. गांव के लोगों के समझाने के बाद वह राजी हुआ. इसके बाद शादी हुई. 

ये भी पढ़ें- VIDEO: नालंदा में जयमाला के दौरान स्‍टेज पर पहुंचकर प्रेमी ने कर दिया 'खेला', देखते रह गए दूल्‍हे राजा

दूल्‍हन के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पुलिस की गिरफ्त में आए लड़की के भाई पप्पू मोची ने बताया कि बीती रात शादी थी. शादी के दौरान तिलक में दिए गए कपड़े पहनने के लिए लड़का को कहा गया था, लेकिन उसने इंकार कर दिया. पहले उनलोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन इकसे बाद भी वह मानने को तैयार नहीं हुआ. लड़का का कहना था क‍ि वह अपने घर के कपड़े पहन कर शादी करेगा. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. वहीं, बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. इसके बाद जख्‍मी दोनों लोगों को सदर अस्‍पताल लाया गया. दूल्‍हा पक्ष के लोग शादी करने से इंकार कर रहे थे, लेकिन काफी समझाने के बाद वे लोग मान गए. लड़की के भाई को हिरासत में ले लिया गया है.

ये भी पढ़ें- Bihar B.Ed Entrance Exam 2022: 23 जुलाई तक जारी होगा B.Ed प्रवेश परीक्षा का रिजल्‍ट, सरकारी कॉलेजों के लिए ये है शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget