एक्सप्लोरर

VIDEO: बिहार में फिर सिलेंडर ब्लास्ट, एक दर्जन जख्मी, खाना बनाने के दौरान धमाका, 4 PMCH रेफर

Cylinder Blast in Bihar: जहानाबाद में मंगलवार को खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. इस दौरान गांव के कई लोग बुरी तरह से झुलसे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में मंगलवार को खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस दौरान लगभग एक दर्जन ग्रामीण झुलस गए हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में गांव के लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. कुछ लोगों का शकुराबाद में इलाज चल रहा तो कुछ का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा. घायलों में चार की स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच भेजा जा रहा है.

खाना बनाने के दौरान हुआ धमाका

शकुराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में मंगलवार की रात लालदेव शर्मा के घर में गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा था. इस दौरान सिलेंडर लीक करने लगा. सिलेंडर के लीक होते ही उन्होंने शोर मचाया. शोर गुल होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और बालू-पानी से आग बुझाने की कोशिश करने लगे. इसी क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर ब्लास्ट होते ही  गणेश शर्मा ,गोलू कुमार संटू सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. 

चार लोगों की हालत काफी नाजुक

घायलों में चार की स्थिति ज्यादा खराब है. इस घटना में कई लोगों को अफरा तफरी के दौरान भी चोटें लगी हैं और कई लोग सिलेंडर के आग से झुलस गए हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. घायलों को देखने के लिए गांव से भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचे हैं.

सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा- पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुटी है. पुलिस अधिकारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि नोआवां गांव में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. इसके कारण ये घटना घटी है. कई लोग रास्ते में भी आ रहे हैं. कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बहन के बॉयफ्रेंड ने भाई की ले ली जान, कभी हुआ करते थे दोनों दोस्त,आरोपी सहित 6 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget