एक्सप्लोरर

'चिराग बिहार का कोहिनूर है', LJPR के पोस्टर से सियासत तेज, सीएम मटेरियल पर होने लगी चर्चा

LJPR Poster: पटना में आरजेडी दफ्तर के सामने और जदयू कार्यालय के ठीक बगल में लोजपा रामविलास की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं. ये पोस्टर शेखपुरा के पार्टी जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने लगाए हैं.

बिहार विधान सभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे बिहार में सियासत गर्मी देखने को मिल रही है. ऐसे में राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता ने एक पोस्टर लगाया है. इस पोस्टर में चिराग पासवान को बिहार का कोहिनूर हीरा बताया गया है. पोस्टर में लिखा है 'बिहार मांगे चिराग' 

चिराग को सीएम मटेरियल बताने की कोशिश

पटना में आरजेडी दफ्तर के सामने, जदयू कार्यालय के ठीक बगल में लोजपा रामविलास की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं. ये पोस्टर शेखपुरा के पार्टी जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने लगाए हैं. पोस्टर में चिराग की तस्वीरें, लिखा है- बिहार मांगे चिराग. तन बदन बदन का नूर है. चिराग बिहार का कोहिनूर है. सवाल उठ रहा है कि क्या चिराग को सीएम मटेरियल बताने की कोशिश की जा रही है? 

जबकि चिराग खुद कह चुके हैं कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा. NDA में बिहार चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर जल्द निर्णय होना है. उसी बीच ये पोस्टर लगाकर कहीं न कहीं ज्यादा सीटों के लिए दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. मेसेज देने की कोशिश है कि लोजपा रामविलास को हल्के में लेने की कोशिश ना की जाए. 

जिस तरह से चिराग को बिहार का कोहिनूर बताया गया है, बिहार मांगें चिराग की बात लिखी गई है इससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. चिराग पासवान कह चुके हैं की पार्टी उनकी कहेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. अब उनका अगला कदम क्या होगा, उस पर सबकी नजरें टिकी हैं. इसी बीच इस पोस्टर ने बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है.

सीट बंटवारे को लेकर एनडीए से तोड़ा था नाता

2020 में चिराग पासवान ने सीट बंटवारे को लेकर एनडीए से नाता तोड़ लिया था और जदयू के खिलाफ हर सीट पर उम्मीदवार दिया था. नतीजा रहा कि जदयू तीसरे नंबर की पार्टी बन गई. 43 सीटों पर ही सिमट गई. अब कहीं न कहीं इस पोस्टर के जरिए पार्टी की महत्वकांक्षा सामने आ रही हैं. चर्चा ये भी है कि गठबंधन में मन मुताबिक सीट नहीं मिलने से वो नाराज भी चल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में हलचल, क्या बोले पक्ष और विपक्ष के नेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget