एक्सप्लोरर

Festival Special Train: पटना-नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत और राजधानी स्पेशल ट्रेन, रूट के साथ शेड्यूल देखें

Special Train News: छठ-दिवाली में दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है. पटना-नई दिल्ली रूट पर इन दोनों स्पेशल ट्रेनों के चलने से सुविधा होगी.

IRCTC Puja Special Train: नवंबर में दिवाली और छठ पूजा है. इसके चलते ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी वाली स्थिति दिख रही है. स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें खाली नहीं हैं. रेलवे ने आगामी त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा को देखते हुए नई दिल्ली और पटना के रूट में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पटना और नई दिल्ली के बीच 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी. इसके अलावा 02250/02249 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली राजधानी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस भी चलेगी. इसकी जानकारी सोमवार (30 अक्टूबर) को पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी. देखें इन ट्रेनों का रूट और पूरा शेड्यूल.

वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस का रूट और समय देखें

गाड़ी सं. 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से 11, 14 एवं 16 नवंबर को 07.25 बजे खुलकर 12.02 बजे कानपुर सेंट्रल, 14.08 बजे प्रयागराज, 15.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 17.15 बजे बक्सर एवं 18.08 बजे आरा रुकते हुए उसी दिन 19.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 12, 15 एवं 17 नवंबर को पटना से 07.30 बजे खुलकर, 08.28 बजे आरा, 09.28 बजे बक्सर, 10.28 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 12.10 बजे प्रयागराज एवं 14.18 बजे कानपुर सेंट्रल रुकते हुए उसी दिन 19.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल वंदे भारत में 16 कोच होंगे.

राजधानी फेस्टिवल एक्सप्रेस के बारे में जानें डिटेल्स

गाड़ी सं. 02250 नई दिल्ली-पटना राजधानी फेस्टिवल स्पेशल नई दिल्ली से 10, 13, 15 एवं 17 नवंबर को 19.10 बजे खुलकर 00.02 बजे कानपुर सेंट्रल, 02.13 बजे प्रयागराज एवं 04.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 05.45 बजे बक्सर एवं 06.35 बजे आरा रुकते हुए 07.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी सं. 02249 पटना-नई दिल्ली राजधानी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 11, 14, 16 एवं 18 नवंबर को पटना से 09.00 बजे खुलकर, 09.40 बजे आरा, 10.30 बजे बक्सर, 11.37 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 13.37 बजे प्रयागराज एवं 15.45 बजे कानपुर सेंट्रल रुकते हुए उसी दिन 21.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस राजधानी स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 07 कोच एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 10 कोच होंगे. 

बता दें कि दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है. यहां से लोग खास कर दिवाली और छठ के समय घर आते हैं. वंदे भारत और राजधानी स्पेशल के पहले ही कई और स्पेशल ट्रेनें इस रूट में चलाई जाएंगी. इसकी सूचना पहले ही रेलवे की ओर से दी गई है. इसके अलावा अभी और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: अब मास्टर साहब देर से नहीं जाएंगे विद्यालय, नीतीश सरकार स्कूल के पास देगी आवास, जानें पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget