एक्सप्लोरर

Vaishali Gold Loot Case: राज हनी हत्याकांड के मास्टरमाइंड समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, सभी राजस्थान से पकड़े गए

Hajipur News: 10 सितंबर की रात बदमाशों ने गोली मारकर राज हनी की हत्या कर दी थी. इस मामले में कुल शूटर समेत छह बदमाशों की गिरफ्तारी हो गई है.

हाजीपुर: देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड के आरोपी राज हनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से हत्या के मास्टरमाइंड समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से 90 जिंदा कारतूस, दो पिस्तौल, एक ब्लैक कलर की थार कार, 66 ग्राम सोना और 158 ग्राम चांदी पुलिस को मिली है. इसके पहले तीन शूटर को इस मामले में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. रविवार (24 सितंबर) को पुलिस ने इस पूरे मामले में जानकारी दी. अब तक इस मामले में शूटर समेत कुल छह बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

पुलिस ने कांड का खुलासा करते हुए कहा कि राज हनी को उसके साथी लुटेरों ने 10 सितंबर की रात एक किलो सोना देने के बहाने बुलाकर गोली मारी थी. जेल से लौटने के बाद राजहनी ने हिस्सा मांगा था. इसके बाद ही प्लान बनाया गया था कि उसको रास्ते से हटा दिया जाए. इसके बाद 2019 में मुथूट फाइनेंस से हुए 55 किलो सोना लूटकांड के मास्टरमाइंड चंचल कुमार ने साजिश रची. उसने रुदल और साकेत के साथ मिलकर तीन शूटर को बुलाया. खुद चंचल भी इस घटना में शामिल रहा था. 10 सितंबर की रात हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.

इस तरह राजस्थान से पकड़े गए तीनों बदमाश

इस मामले में 19 सितंबर को पुलिस ने तीन शूटर को गिरफ्तार कर लिया था. पकड़े गए बदमाशों में अशोक कुमार, विजय कुमार और इंद्रजीत कुमार शामिल थे. इनके पास से दो पिस्टल, दो बाइक और 240 जिंदा कारतूस मिला था. अन्य आरोपियों की जांच की तलाश की जा रही थी. इस बीच पता चला कि मास्टरमाइंड चंचल कुमार अपने साथी लुटेरे रुदल और साकेत के साथ जयपुर में किसी होटल में छुपा है. पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए 21 सितंबर को राजस्थान पहुंची और तीनों पकड़े गए.

मुथूट फाइनेंस से 2019 में 55 किलो सोने की लूट हुई थी. उस समय उसकी कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये आंकी गई थी. इस मामले में कई लुटेरों को पकड़कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. हालांकि सभी लुटेरों में लूट के हिस्से का बंटवारा नहीं हो सका था. आपस में बंटवारे के लिए एक-दूसरे की हत्या कर रहे हैं. 2020 में भी जेल के अंदर मनीष सिंह नाम के लुटेरे की हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Meeting: CM नीतीश कुमार के मन में क्या? पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई, आवास पर मंथन शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget