एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha: बिहार की सीटों को लेकर NDA में फंसा पेंच कब तक सुलझेगा? उपेंद्र कुशवाहा ने दिया ये जवाब

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में चर्चा है कि एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान सीट शेयरिंग के मुद्दे पर नाराज चल रहे हैं. वहीं, रविवार को उपेंद्र कुशवाहा इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी.

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों एनडीए में सीट बंटवारे की खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) और चिराग पासवान (Chirag Paswan) सीट शेयरिंग के मुद्दे पर नाराज चल रहे हैं. वहीं, इस मुद्दे पर आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए एनडीए (NDA) जल्द ही बिहार में सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देगा. कहीं कोई दिक्कत नहीं है. हम लोग 40 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं.

सीट बंटवारे की देरी पर उन्होंने कहा कि अभी समय है. सब जल्द डिसाइड हो जाएगा. वहीं, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ मंच साझा नहीं करने के सवाल पर कहा कि सभी कार्यक्रम सरकारी थे और जब भी एनडीए की रैली होगी उसमें हम सब साथ दिखेंगे.

माफिया राज समाप्त करना सरकार का दायित्व- उपेंद्र कुशवाहा 

बिहार में माफिया को गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इसमें जो कमजोर लोग हैं, गरीब लोग हैं उनको परेशान और शोषण हो ही रहा है उसके आधार पर जहां भी इस तरह की स्थिति है उसको समाप्त करना यह तो सरकारों का दायित्व बनता है. निश्चित रूप से हमारे गृह मंत्री जी ने बिहार के संदर्भ में ऐसी बात कही है जो बिल्कुल ठीक बात है.

'लालू यादव परिवार से बाहर सोच भी नहीं सकते हैं'

वहीं, आरजेडी पर परिवारवादी के आरोप पर आरएलएम प्रमुख ने कहा कि इसमें कहां कोई दो राय है? ये तो सभी को पता है. लालू यादव अभी गांधी मैदान में आयोजित रैली में अपने परिवार के लिए लोगों से हाठ उठवा कर आशीर्वाद मांग रहे थे. सभी को पता है कि लालू यादव परिवार से बाहर सोच भी नहीं सकते हैं. यही हाल कांग्रेस का भी है.

ये भी पढे़ं: Chirag Paswan: NDA में नाराजगी के सवाल पर चिराग ने स्पष्ट किया रुख, कहा- 'सीटों की संख्या को लेकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget