एक्सप्लोरर

Bihar Politics: एनडीए के संपर्क में हैं उपेंद्र कुशवाहा, महागठबंधन में होगा धोखा पार्ट-3, श्रवण कुमार का दावा

Upendra Kushwaha in Touch with NDA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने इसको लेकर बयान दिया है. कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार है और जल्द ही धोखा पार्ट-3 भी देखने को मिल सकता है. क्योंकि जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) एनडीए (NDA) के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने शनिवार को यह दावा किया है. रालोजपा (RLJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने आगे कहा कि उनकी पार्टी ने पहले ही उपेंद्र कुशवाहा को आगाह किया था कि नीतीश कुमार उनके साथ पहले भी दो बार धोखा दे चुके हैं और उपेंद्र कुशवाहा के साथ नीतीश कुमार जल्द ही धोखा पार्ट 3 को अंजाम देंगे जो पूरी तरह से सच साबित होगा.

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के कारण उपेंद्र कुशवाहा को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. नीतीश कुमार ने उनको लालच में फंसा कर उनकी पार्टी को भी समाप्त कर दिया. नीतीश कुमार लव-कुश का नारा देकर 17 वर्षों से सत्ता में हैं लेकिन उन्होंने हमेशा कुशवाहा समाज और अति पिछड़े वर्गों की उपेक्षा की है. कुशवाहा समाज और अति पिछड़ों का सच्चा हितैषी सही मायने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन ही है.

'जेडीयू के बड़े नेताओं ने रची साजिश'

श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी और एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को उचित सम्मान देकर केंद्र में मंत्री बनाया था. आज बिहार में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में कुशवाहा समाज के बड़े नेता सम्राट चौधरी नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं तथा कुशवाहा समाज और पिछड़े और अति पिछड़ों के हक और अधिकार की लड़ाई को पूरी मजबूती से सदन में रख रहे हैं. भ्रष्टाचार के आरोप में संलिप्त लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री बनाया और जब उपेंद्र कुशवाहा को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात आई तो जेडीयू के बड़े नेताओं ने साजिश रचकर कुछ कुशवाहा समाज के विधायकों से उपेंद्र कुशवाहा की दावेदारी का विरोध करा दिया.

'सही हकदार थे उपेंद्र कुशवाहा'

मुख्यमंत्री के ही बयान का जिक्र करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि अब नीतीश कुमार के द्वारा तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने और उन्हीं को विरासत सौंपने की बात की जा रही है. सही मायनों में नीतीश कुमार के बाद उनकी विरासत का सच्चा और सही हकदार उपेंद्र कुशवाहा थे. उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने में भी काफी सहयोग किया था. जल्द ही बिहार के महागठबंधन में बड़ी टूट होगी. उपेंद्र कुशवाहा सहित महागठबंधन में शामिल और एक बड़े नेता अपनी पार्टी के साथ एनडीए में विधिवत शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर महागठबंधन से RJD नहीं जेडीयू ने उतारा प्रत्याशी, इस नाम पर लगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Bihar LPG Crisis: गैस के लिए मारामारी के बीच सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
LPG के लिए मारामारी के बीच बिहार के सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
Nawada News: नवादा जिले में अपराधियों का तांडव! युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत
नवादा जिले में अपराधियों का तांडव! युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget