एक्सप्लोरर

2025 की तैयारी में जुटे उपेंद्र कुशवाहा, आज से शुरू हो रहा 'मिशन', NDA में बढ़ेगी टेंशन?

Upendra Kushwaha Yatra: उपेंद्र कुशवाहा पहले चरण की यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. 25 सितंबर को अरवल व औरंगाबाद, 26 को औरंगाबाद व रोहतास, 27 को रोहतास व भोजपुर और 29 को सारण में यात्रा करेंगे.

Upendra Kushwaha: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने 2025 की तैयारी शुरू कर दी है. आज (25 सितंबर) से वह बिहार में अपनी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा आज अरवल के कुर्था में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत स्थल से बिहार यात्रा की शुरुआत करेंगे. इसकी जानकारी पार्टी के प्रवक्ता और महासचिव रामपुकार सिन्हा ने दी है. 

किस जिले में कब होगी कुशवाहा की यात्रा?

रामपुकार सिन्हा ने बताया कि बिहार यात्रा के दौरान पार्टी का सदस्यता अभियान चलेगा. हजारों लोग राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा के पहले चरण में 25 सितंबर को अरवल व औरंगाबाद, 26 को औरंगाबाद व रोहतास, 27 को रोहतास व भोजपुर और 29 को सारण में यात्रा करेंगे. एनडीए गठबंधन के नेताओं से प्रत्येक जिले में विचार-विमर्श कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती पर बल दिया जाएगा. यात्रा के माध्यम से उपेंद्र कुशवाहा अगले विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे ताकि एक बार फिर बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनाई जा सके.

जेडीयू एमएलसी ने यात्रा पर जाने से किया था मना

बता दें कि इस यात्रा को लेकर एनडीए में शामिल दल के कुछ नेता आपत्ति जता चुके हैं. जेडीयू एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने यह कहा है कि अभी यात्रा का समय नहीं है. अभी संगठन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है. 2025 में एनडीए लड़ेगा. एनडीए के वो हिस्सा हैं तो संयुक्त रूप से एनडीए का जो अभियान चले उसमें उनको शामिल होना चाहिए था. 

दरअसल इस यात्रा को लेकर जेडीयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने कुछ दिनों पहले मीडिया से बात की थी. उसी दौरान उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी. यह भी कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा अपने दल के हिसाब से जा रहे हैं. दल का विस्तार, दल को मजबूत करना चाहते हैं क्योंकि लोकसभा में पिट गए. विधानसभा चुनाव में तो कुछ सीट मिलेगी. हालांकि बता दें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने यह साफ कहा है कि वह एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे ताकि इसका फायदा विधानसभा चुनाव में मिले.

यह भी पढ़ें- बिहार में 'अपमान' की सियासत! अशोक चौधरी की क्यों बढ़ी बेचैनी? CM के खास उपेंद्र कुशवाहा ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget