एक्सप्लोरर

बिहार में 'अपमान' की सियासत! अशोक चौधरी की क्यों बढ़ी बेचैनी? CM के खास उपेंद्र कुशवाहा ने कही बड़ी बात

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज भी हर तरह से रात-दिन बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार काम कर रहे हैं. कोई नीतीश कुमार पर तंज कसे तो मेरे जैसा आदमी तो कभी समर्थन नहीं करेगा. 

Upendra Kushwaha Reaction on Ashok Choudhary Tweet: जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी के एक ट्वीट के बाद बिहार में नेताओं की प्रतिक्रिया जारी है. मंगलवार (24 सितंबर) को अशोक चौधरी के ट्वीट पर अब उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अशोक चौधरी का ट्वीट बहुत ही आपत्तिजनक है. नीतीश कुमार की उम्र से क्या लेना देना है? नीतीश कुमार का योगदान बिहार के लिए इतना शानदार रहा है कि हमेशा उनको इतिहास याद रखेगा. 

कुशवाहा ने कहा कि आज भी हर तरह से रात-दिन बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार काम कर रहे हैं. उनके बारे में उम्र का हवाला देकर कोई व्यक्ति इस तरह से तंज कसे तो यह बिल्कुल गलत है. व्यक्तिगत रूप से मुझे तो काफी आपत्तिजनक लगता है. अशोक चौधरी बाद में जो सफाई दे रहे हैं हमने उसको भी देखा. कोई सफाई का मतलब नहीं है. तीर कमान से और बात जुबान से निकल जाती है तो सफाई देने का क्या मतलब है? उन्होंने जो कुछ भी कहा वह लोगों के सामने है. नीतीश कुमार ने पहले भी बिहार का विकास किया है और आगे भी रात दिन मेहनत कर रहे हैं. इस तरह से कोई नीतीश कुमार पर तंज कसे तो मेरे जैसा आदमी तो कभी समर्थन नहीं करेगा. 

श्याम रजक के आने से बढ़ी बेचैनी?

पत्रकारों के इस सवाल पर कि क्या पार्टी (जेडीयू) में श्याम रजक के आने से उनकी (अशोक चौधरी) बेचैनी बढ़ गई है? इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब देखिए किस वजह से उनकी बेचैनी बढ़ी है ये तो वही जानेंगे. उसी पार्टी को बनाने में तो शुरुआती दौर में उनका (अशोक चौधरी) तो कोई योगदान रहा ही नहीं है. नीतीश कुमार उस पार्टी के सब कुछ हैं. नीतीश कुमार की इच्छा है वह जिस तरह से चाहें पार्टी चलाएं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से इस तरीके की बात नीतीश कुमार के प्रति कोई करे तो हम तो कहीं से उचित नहीं कहेंगे.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अशोक चौधरी खुद ही इस तरह से करते रहते थे कि लगता था कि उनसे ज्यादा नीतीश कुमार के नजदीक कोई है ही नहीं. आज की तारीख में क्या है नहीं है यह तो वही बताएंगे. जेडीयू के अंदर अब क्या चल रहा है यह पार्टी का मामला है मुझे क्या पता. जो बात बाहर आई और हम लोगों ने देखा उसके आधार पर जो ट्वीट है इस आधार पर हम अपनी बात बोल रहे हैं. जेडीयू को एक्शन लेना चाहिए या नहीं इस पर हम कैसे बता सकते हैं. वो पार्टी का मामला है. हां ये है कि जो कुछ भी ट्वीट से कहा गया है किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा.

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने कर ली 'ताकत' दिखाने की तैयारी, पार्टी की रूपरेखा तैयार, भरने जा रहे हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल
गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget