एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha News: JDU से जाते-जाते उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश कुमार को बताया बड़ा भाई, जानिए इसके मायने

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पर उन्होंने जमकर हमला बोला.

पटना: उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की रणनीति अब स्पष्ट हो गया है. काफी समय से चल रहा उपेंद्र कुशवाहा प्रकरण में सोमवार को अब नया मोड़ आ गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू (JDU) से अपना रास्ता अलग कर लिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई पार्टी की घोषणा भी कर दी है. इस दौरान नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना भी साधा. बीजेपी से रिश्ते को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) से गठबंधन तो अलग मुद्दा है लेकिन इस आरोप पर इतना जरूर है कि बड़े भाई से छोटे भाई ने कुछ सीखा है.

उपेंद्र कुशवाहा ने दिया जवाब

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन का आरोप लगाया है. इस आरोप पर इतना कहूंगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम छह बजे अपने विधायक दल के साथ बैठक करते हैं. दो घंटे बाद गर्वनर से मिलकर इस्तीफा देते हैं. इसके बाद दूसरे दल के साथ बैठक करते हैं और फिर से विधानमंडल के नेता चुने जाते हैं. 

नीतीश पर साधा निशाना

आगे कुशवाहा ने कहा कि अगले दिन दोपहर दो बजे का भी इंतजार नहीं होता है सुबह दस बजे ही शपथ ग्रहण करते हैं जिस तरह उनका गठबंधन तय था तो फिर दूसरे पर आरोप क्यों लगा रहे हैं? बीजेपी से गठबंधन तो अलग बात है लेकिन ऐसा कुछ अगर होता भी है तो मैंने उन्हीं से कुछ सीखा होगा.

उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने पटना के मौर्या होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को बड़ा बयान दिया. उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू छोड़ने का एलान किया. साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी की घोषणा की है. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' रखा है. उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. कुशवाहा अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के प्राथमिक सदस्य से और विधान परिषद के सदस्य के रूप से भी इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें: Patna Firing News: राजधानी पटना में कार पार्किंग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों को लगी गोली, 2 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget