एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कटिहार की घटना को लेकर CM नीतीश पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- मुख्यमंत्री तुरंत करें हस्तक्षेप, कर दी बड़ी मांग

Katihar Police Firing: उपेंद्र कुशवाहा ने बिहारशरीफ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम नीतीश पर हमला बोला है. कुशवाहा ने कहा कि जान मारने की नीयत से गोली मारी गई है.

नालंदा: कटिहार के बारसोई अनुमंडल में अनियमित बिजली को लेकर बुधवार (26 जुलाई) को हुए उग्र प्रदर्शन में गोली लगने से हुई मौत मामले में आरएलजेडी के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बड़ा बयान दिया है. गुरुवार (27 जुलाई) को बिहारशरीफ के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) इस पर तुरंत हस्तक्षेप करें. 302 के तहत मुकदमा दर्ज हो.

नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिजली नहीं मिलने के कारण बिहार भर के किसान आक्रोशित हैं. जगह-जगह लोग लोकतांत्रिक तरीके से आक्रोश व्यक्त करते हैं. किसान की समस्या पर ध्यान देने की बात तो छोड़िए उल्टे सरकार उनकी आवाज को लाठी और गोली से बंद करने पर उतारू हो गई है. किसान जब पानी और सिंचाई के लिए बिजली मांगने जाते हैं  उनको गोली दी जा रही है और लाठी चलाई जा रही है.

कुशवाहा ने कहा- जान मारने की नीयत से मारी गई गोली

कटिहार की घटना को लेकर कुशवाहा ने कहा कि हमने वहां (कटिहार) के लोगों से बात की है. अगर कहीं भी भीड़ बेकाबू होती है तो पुलिस-प्रशासन के लोग पहले समझाते हैं. गोली चलाना अंतिम विकल्प है, मगर पहले कोई विकल्प नहीं दिया गया. सीधे नजदीक से गोली मारी गई है. लोगों के सिर में सटाकर गोली मारी गई है. जान मारने की नीयत से गोली मारी गई है. अब ऐसी स्थिति में सरकार को लगता होगा कि लोगों के आक्रोश को गोली से दबा देंगे तो सरकार मुगालते में है. मुख्यमंत्री को अविलंब हस्तक्षेप करना चाहिए. घटना में जो भी दोषी हैं उनके ऊपर 302 के तहत मुकदमा होना चाहिए.

उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि बिहार में तानाशाही का तंत्र चल रहा है क्योंकि कोई तानाशाह की सरकार ही आंदोलन करने वाली जनता पर गोली चला सकती है. उसकी जान ले सकती है. यह जनतांत्रिक सरकार कभी नहीं ऐसा कर सकती है.

यह भी पढ़ें- Katihar Firing: कटिहार में बवाल के बाद गोली से घायल दूसरे युवक की भी मौत, सोनू की मां ने हाथ जोड़कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget