एक्सप्लोरर

Bihar Congress: 'जो जीता वही सिकंदर', सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस का रुख 2020 विधानसभा की तरह

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस खामियों की पहचान कर सुधार कर रही है और राज्य में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर काम कर रही है. जब टिकटें बाहर आएंगी, तब साफ हो जाएगा कि कांग्रेस कितनी मजबूत है.

लोकसभा चुनाव 2024 की आहट के साथ ही बिहार में महागठबंधन की रणनीति और सियासी समीकरणों को लेकर हलचल तेज हो गई है. इसी बीच बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने एबीपी न्यूज से बातचीत में सीट शेयरिंग, पप्पू यादव के सवाल, आरजेडी-कांग्रेस के रिश्ते और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर खुलकर अपनी राय रखी. 
 
 गठबंधन की दिशा और सीटों का फॉर्मेट 
 
राजेश राम ने कहा, “हम सरलता और सहजता के साथ सभी मुद्दों पर आगे बढ़ रहे हैं. सीट शेयरिंग का फॉर्मेट पॉजिटिव है. 2020 विधानसभा चुनाव में जितनी सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था, इसी के आस-पास इस बार भी लड़ेगी. दो नए साथी वीआईपी और पशुपति पारस की पार्टी भी अब गठबंधन का हिस्सा है.” उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन करती है और किसी भी दल के दबाव में नहीं बल्कि साझा विचार और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है. 
 
पप्पू यादव जो वर्तमान में निर्दलीय सांसद हैं, पिछले कुछ समय से लगातार कांग्रेस प्रेम दिखाते रहे हैं, लेकिन 9 जुलाई को पटना में संविधान बचाओ रैली के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करने के बावजूद उन्हें महागठबंधन के रथ पर चढ़ने नहीं दिया गया, जिससे काफी सियासी सरगर्मी बढ़ी. इसके तुरंत बाद पप्पू यादव ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की, जिसे लेकर अटकलें तेज़ हो गईं. इस पर राजेश राम ने कहा, “पप्पू यादव को लेकर दिल्ली में बैठक हुई थी, जिसमें बिहार के तमाम कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया था.
 
उन्होंने कहा कि बैठक का एजेंडा स्पष्ट था– पप्पू यादव को लेकर पार्टी की स्थिति को लेकर समन्वय. उन्होंने कहा, “अगर कोई हमारी विचारधारा मानता है तो फिर दिक्कत की बात नहीं है. पप्पू यादव के समर्थन से अगर गठबंधन को फायदा होता है, तो नुकसान क्या है?” राजेश राम ने यह भी कहा कि “अगर आरजेडी को कोई आपत्ति होगी, तो हम उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे.
 
आरजेडी की पिछलग्गू बन रही कांग्रेस?
 
जब उनसे पूछा गया कि आरजेडी कांग्रेस की पिछलग्गू बन रही है? इस सवाल को खारिज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “जब टिकटें बाहर आएंगी, तब साफ हो जाएगा कि कांग्रेस कितनी मजबूत है. गठबंधन में हैं, लेकिन ‘जो जीता वही सिकंदर’ की भावना के साथ” उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस खामियों की पहचान कर सुधार कर रही है और राज्य में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर काम कर रही है.
 
तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर राजेश राम ने कहा, “हमारा गठबंधन एकजुट है. कांग्रेस फ्लेक्सिबिलिटी के साथ चलना चाहती है. हर साथी को सम्मान मिलना चाहिए. यही गठबंधन की खूबसूरती है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget