एक्सप्लोरर

'शराब मामले में अब गरीब कम जेल भेजे जा रहे', शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का यू टर्न

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी का विरोध करने वाले जीतन राम मांझी के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शराबबंदी पर यू टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि अब तो वैसी स्थिति नहीं है.

Manjhi U Turn On Liquor Ban: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी पर अब यू टर्न  ले लिया है, कल तक जो शराब मामले में गरीबों को ज्यादा जेल भेजने की बात करते थे, वही मांझी अब कहते हैं कि गरीबों को जेल भेजने के मामले में कमी आई है. उन्होंने कहा कि अब तो वैसी स्थिति नहीं है. स्थिति बहुत हद तक साफ हो गई है. पीने वाले बहुत कम पकड़े जा रहे है और जो अवैध शराब तस्करी का काम करते हैं, उनके के लिए सारी व्यवस्था की जा रही है. उनको पकड़ा जा रहा है.

शराबबंदी की स्थिति पर क्या बोले मांझी

मांझी ने कहा कि हम समझते हैं कि पहले जिस तरह से गरीब लोगों को पकड़ कर जेल भेजा जा रहा था, अब उसमें बहुत कमी आई है. इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धन्यवाद के पात्र हैं. पहले हम ही कहा करते थे और उन्होंने हीं संशोधन किया और तीसरी समीक्षा जो की, उसमे यही था कि पीने वालो को नहीं पकड़ा जाएगा. ज्यादा होगा तो उनसे जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाएगा. आज यही हो भी रहा है. जेल बहुत कम भेजे जा रहे हैं. जेल वह जा रहे हैं जो अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं. 

वहीं 23 जुलाई को आने वाले बजट पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि संसद में आने के पहले बजट का प्रारूप पहले से है तैयार है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आने वाले बजट पर कहा कि गया के लिए हम क्या कहेंगे और बजट में क्या रहेगा अभी इसकी समीक्षा हमलोग ने नहीं की है, क्योंकि हर संसद में आने के पहले ही बजट का प्रारूप तैयार हो चुका है. मगर आप इतनी बात जान लीजिए कि गया की कुछ समस्या है, उन समस्याओं पर हम सचेत हैं और विभिन्न मंत्रालयों से मेरी इस संबंध में बात भी हुई है.

गया के विकास के लिए कई मंत्रालय से की बात 

गया का कॉरिडोर का जो मामला है, उस पर बहुत जल्द ही काम होगा. उन्होंने कहा कि गया से डालटेगंज, शेरघाटी और इमामगंज जो रेलवे लाइन है इसका भी सर्वेक्षण हो गया है. साथ ही मोहनपुर सड़क पर भी काम हो रहा है. गया-पटना रोड में जो अंडर पास है और गुमटी है. ट्रेनों के ठहराव के बारे में भी बात हमने किया है. फल्गु नदी पर भी काम किया जाएगा. इस संबंध में भी हमने जलशक्ति मंत्री से बात की है. उन लोगों ने भी कहा है इस पर हमलोग विचार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: RJD के पूर्व मंत्री छेदी लाल राम हथियार के साथ गिरफ्तार, गुर्गों के साथ जमीन पर कब्जा करते हुए पकड़े गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget