एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'हमारा लक्ष्य 200 से 25 ज्यादा सीटें जीतना...', चिराग पासवान ने किया 2025 में NDA की बड़ी जीत का दावा

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि उपचुनाव में जिस तरीके से बेहतरीन प्रदर्शन एनडीए का रहा है. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि हम अपने लक्ष्य को सरलता से पूरा कर लेंगे.

Chirag Paswan Claimed Big Victory In 2025: बिहार एनडीए में इन दिनों दो युवा नेताओं के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है. दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने में लगें हैं. इस बीच चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने गुरुवार (28 नवंबर) को अपनी पार्टी के स्थापना दिवस के दिन 2025 के बिहार चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है.

चेतन आनंद से चल रही जुबानी जंग

उधर आनंद मोहन के पुत्र विधायक चेतन आनंद ये कह कर रहे हैं कि चिराग पासवान को स्पष्ट करना चाहिए कि वो एनडीए में हैं या नहीं, जबकि चिराग ये जवाब देने के बजाय एनडीए की जीत का दावा ठोक रहे हैं. यानी वो जानते हैं कि किसी के कुछ कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता वो एनडीए का अभिन्न अंग हैं, उन्होंने इशारों में इसका जवाब दे दिया है. 

केंद्रीय मंत्री चिराग ने पटना में दिए अपने एक बयान में कहा, "2025 बिहार विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य 200 से 25 ज्यादा सीटें जीतने का है. ये विश्वास हमारा उपचुनाव से आता है. उपचुनाव में जिस तरीके से बेहतरीन प्रदर्शन एनडीए का रहा है. इससे मैं मानता हूं कि हम अपने लक्ष्य को सरलता से पूरा कर लेंगे. हमलोग अभी से ही 2025 की तैयारी में जुटेंगे. हमारी पार्टी का एक प्रतिनीधि मंडल गांव-गांव की यात्रा करेगा. 

एनडीए नेताओं के हौसले काफी बुलंद

दरअसल उपचुनाव के बाद एनडीए नेताओं के हौसले काफी बुलंद हैं. यही वजह है कि गठबंधन के तमाम नेता 2025 में भी बड़ी जीत का दावा अभी से करने लगे हैं, लेकिन कल को राजनीति में क्या होगा कोई नहीं जानता. क्योंकि राजनीति संभवानाओं और आंकड़ों का खेल है. कब कौन कहां चला जाए, किधर हो जाए, आज के इस दौर की राजनीति में बता पाना मुश्किल है.

एनडीए में समय-समय में नेताओं के बीच होने वाली जुबानी जंग ये बता देती है कि वहां कुछ ठीक नहीं चल रहा है. फिर दावा ये है कि सब कुछ ठीक है. चेतन आनंद तो यहां तक दावा करने के लगें हैं कि चिराग की पार्टी में टूट होने वाली है. कई नेता चिराग  पासवान से नाराज चल रहे हैं और पार्टी छोड़ने की सोच रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः '...तो आज हमें लड़ना नहीं पड़ता', अजमेर दरगाह पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने नेहरू का क्यों लिया नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget