एक्सप्लोरर

'...तो आज हमें लड़ना नहीं पड़ता', अजमेर दरगाह पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने नेहरू का क्यों लिया नाम?

Giriraj Singh: अजमेर शरीफ दरगाह को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया है तो इसमें दिक्कत क्या है? ये सच है जब मुगल आए थे तो हमारा मंदिर तोड़ा था.

Giriraj Singh Statement On Ajmer Sharif Dargah: राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह को लेकर अब नया विवाद उठ गया है. हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता ने दरगाह के सर्वेक्षण की मांग की है. उनका दावा है कि यह दरगाह सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की कब्र नहीं बल्कि शिव मंदिर थी. मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. हालांकि इस दावे पर दरगाह कमेटी के लोगों ने अपत्ति जताई और कहा गया कि ये गलत है, ये मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है. अब बिहार में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.  

अजमेर दरगाह मुद्दे को लेकर गिरिराज ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदुस्तान में आज की स्थिति के लिए पंडित नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि अजमेर में कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया है तो इसमें दिक्कत क्या है? ये सच है जब मुगल आए थे तो हमारा मंदिर तोड़ा था. अगर नेहरू के जरिए मंदिर को मस्जिद बनाने पर रोक लगा दी जाती तो आज हमें लड़ना नहीं पड़ता. वहीं राम गोपाल यादव के बयान पर कहा कि मुस्लिमों के नाम पर ये बस वोट चाहते हैं, बांग्लादेश में इन्होंने क्या किया?

दरअसल अजमेर शरीफ मुद्दे पर सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा था कि इस तरह के छोटे-छोटे जज बैठे हैं, जो इस देश में आग लगवाना चाहते हैं. कोई मतलब नहीं है इसका. अजमेर शरीफ पर हमारे प्रधानमंत्री स्वयं चादर भिजवाते हैं. देश दुनिया से लोग वहां आते हैं. उसको विवादों में डालना बहुत ही घृणित और ओछी मानसिकता का प्रतीक है. सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी समर्थित लोग कुछ भी कर सकते हैं, देश में आग लग जाए इससे इन्हें कोई मतलब नहीं है.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार मामले पर बोले

वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वहां की सरकार चरमपंथियों के दबाव में झुक गई है. अब पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकारों में कोई अंतर नहीं है. भारत सरकार ने कड़ी चेतावनी जारी की है और मैंने कल भी यही कहा था. मैं आगे भी यही कहूंगा कि संयुक्त राष्ट्र को खासकर बांग्लादेश में इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः Bihar Winter Session: 'जब पाला बदलने वाले तीनों ...', बोले भाई वीरेंद्र- 'तो मैं क्यों नहीं बैठ सकता सीएम की सीट पर'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget