एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री पद के लिए...', चिराग पासवान ने बताया केंद्र छोड़ कर बिहार आने की क्यों है इच्छा

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि लोगों को डबल इंजन सरकार के काम करने के तरीके पर भरोसा है. चुनाव नतीजों के बाद बिहार में ‘ऐतिहासिक जीत के साथ राजग की सरकार बनेगी.

Chirag Paswan News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ‘‘ऐतिहासिक जीत’’ हासिल कर बिहार की सत्ता में फिर से आएगा. पासवान ने कहा कि वह बिहार के लोगों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर, बेहतर बुनियादी ढांचा, बेहतर शिक्षा सुविधाएं बनाने की सोच के साथ राजनीति में आए हैं, ताकि जो लोग (बेहतर अवसरों की तलाश में) पहले राज्य छोड़ गए थे, वे वापस लौट आएं.

मुख्यमंत्री पद को लेकर चिराग ने क्या कहा?

एक सवाल के जवाब में पासवान ने कहा, ‘‘देखिए बिहार में फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है और जब मैं बिहार वापस जाने की बात करता हूं तो यह सिर्फ मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं है. बल्कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट (सोच) के लिए है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से मैं खुद को लंबे समय तक केंद्रीय राजनीति में नहीं देखता. जल्द ही मैं बिहार जाना चाहता हूं और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ बनाना चाहता हूं.’’

पासवान ने सोनीपत में संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों को डबल इंजन सरकार के काम करने के तरीके पर भरोसा है और चुनाव नतीजों के बाद बिहार में ‘‘ऐतिहासिक जीत’’ के साथ राजग की सरकार बनेगी.’’

सोनीपत के कुंडली में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पासवान ने कहा, ‘‘मैं ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ की सोच के साथ आगे बढ़ रहा हूं. इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार और बिहारी मेरी प्राथमिकता रहे हैं.’’

दरअसल चिराग पासवान ने हाल में ही कहा था कि ‘‘बिहार उन्हें बुला रहा है’’ जिससे इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के सियासी हलकों में एक नई बहस छिड़ गई है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा था, ‘‘ मुझे लगता है कि बिहार मुझे बुला रहा है. मेरे दिवंगत पिता (रामविलास पासवान) केंद्र की राजनीति में रुचि रखते थे लेकिन मेरी रुचि राज्य की राजनीति में है.’’

पहलगाम आतंकी हमले की कि कड़ी निंदा

इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पासवान ने कहा कि यह आतंकवादियों के जरिए किया गया कायराना कृत्य है, जिससे पूरा देश गुस्से में है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे लोगों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा. आतंकवादियों और उनके समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें उनकी ही भाषा में कड़ा जवाब दिया जाएगा।’’

ये भी पढ़ें: पहलगाम में मारे गए लोगों को पटना में दी गई श्रद्धांजलि, महागठबंधन के नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बकरीद पर ऐक्शन में सम्राट सरकार, सभी जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश, कहा- 'किसी स्थान पर…'
बकरीद पर ऐक्शन में सम्राट सरकार, सभी जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश, कहा- 'किसी स्थान पर…'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
JDU को थैली की पार्टी कहने वाले आनंद मोहन का बड़ा बयान, 'जिन बेईमानों ने नीतीश कुमार…'
JDU को थैली की पार्टी कहने वाले आनंद मोहन का बड़ा बयान, 'जिन बेईमानों ने नीतीश कुमार…'
पूर्व CM पिनाराई विजयन के यहां ED की रेड पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'मोदी सरकार बताए कि…'
पूर्व CM पिनाराई विजयन के यहां ED की रेड पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'मोदी सरकार बताए कि…'

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget