एक्सप्लोरर

ADG के 'बरसात' वाले बयान पर भड़के चिराग पासवान, नीतीश सरकार को भी दी सलाह

Chirag Paswan: चिराग ने कहा कि हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं. जिस तरीके से एक के बाद एक ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर विपक्ष हमलावर है. इस बीच पटना में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जंगलराज जिनके नेतृत्व में था, जो हम लोगों पर उंगली उठा रहे हैं, तो उनसे पूछने की जरूरत है कि 1998 में पीएमसीएच में इसी तरीके से गोली चली थी और उस वक्त जिसकी हत्या की गई थी वो मंत्री थे. उस वक्त किसकी सरकार थी? 

चिराग ने कहा कि ना उस वक्त की घटना को जायज ठहराया जा सकता है ना आज की घटना को जायज ठहराया जा सकता है. चिराग ने कहा कि हकीकत ये है कि अगर एक भी घटना होती है तो प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी होगी. उन्होंने बिहार के एडीजी के बारिश वाले बयान पर कहा, "एडीजी इस प्रकार की बात कतई नहीं कह सकते हैं कि बरसात से पहले इस प्रकार की घटनाएं होती हैं. आप अन्नदाता पर इस प्रकार का आरोप लगा रहे हैं? आप आरोप नहीं लगा रहे हैं लीपापोती कर रहे हैं. आप अपनी जिम्मेदारियों से भागने का काम कर रहे हैं, जो स्वीकार नहीं है."

केंद्रीय मंत्री ने नीतीश सरकार को एक सलाह दी. कहा, "राज्य सरकार को भी सुनिश्चित करना होगा कि बिहार की जनता में सुरक्षा का भाव आए." पारस अस्पताल में हुई हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने कहा, "जिस तरीके से हाल-फिलहाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, जिस तरीके से एक के बाद एक ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा."

'प्रधानमंत्री को चिंता नहीं यह कहना जायज नहीं'

बिहार में एक तरफ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं तो दूसरी ओर बीते शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को पीएम मोदी ने मोतिहारी से सभा को संबोधित किया. विपक्ष इसको लेकर सवाल उठा रहा है. इस पर चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री जब सौगात लेकर आ रहे हैं तो उनकी प्राथमिकताएं अलग हैं. वो बिहार को एक विकसित राज्य बनाने की सोच के साथ कार्य कर रहे हैं. जहां तक कानून-व्यवस्था की बात है तो ये सभी जानते हैं कि ये राज्य सरकार का विषय है. ऐसे में प्रधानमंत्री को चिंता नहीं है यह कहना जायज नहीं है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget