एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- बिहार में ढाई से तीन गुना बढ़ेगी आरटीपीसीआर टेस्ट की क्षमता

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश पर कोरोना के विरुद्ध जंग में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच की क्षमता को ढाई से तीन गुना बढ़ाया जाएगा. इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बुधवार को कहा, "दूसरे चरण में 6 जिलों में आरटीपीसीआर लैब लगाया जाएगा, साथ ही पटना एम्स और नालंदा के पावापुरी स्थित वर्धमान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एक-एक आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीन को भी इंस्टॉल किया जाएगा."

राज्य में कोरोना के जांच की गति को बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की एजेंसियों से सारी रिपोर्ट लेने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी. चौबे ने कहा कि देश सहित बिहार में तेजी से जांच की गति भी बढ़ी है. देश में प्रतिदिन 20 लाख से अधिक जांच हो रही हैं. बिहार में पहले फेज में एम्स सहित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया, दरभंगा मेडिकल कॉलेज, जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल, मधेपुरा, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर, आईजीआईएमएस, पटना, पीएमसीएच, राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पटना, श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मुजफ्फरपुर में आरटीपीसीआर की क्षमता अपग्रेड किया गया गया था.

सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं- चौबे

इसके अलावे पीएम केयर्स फंड से मोतिहारी, पूर्णिया एवं मुंगेर में आरटीपीसीआर लैब को मूर्त रूप दे दिया गया है. उन्होंने कहा, "अगले कुछ दिनों में बक्सर, कैमूर , गोपालगंज, बांका जिला अस्पताल, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया, वर्धमान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस पावापुरी, नालंदा में आरटी पीसीआर लैब की स्थापना की कवायद शुरू कर दी जाएगी."

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश पर कोरोना के विरुद्ध जंग में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जांच की गति को भी तेज किया गया है और लोगों को शीघ्र रिपोर्ट मिले इसके लिए भी राज्य और केंद्र ने व्यापक कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में भी अन्य रोगों की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

बिहारः ‘गंगाजल’ के अजय देवगन के रूप में दिखे भागलपुर के ASP, पुलिसकर्मियों की लगाई ‘क्लास’; पिस्टल लहराई

बिहारः जहानाबाद के मखदुमपुर में देखते-देखते धराशायी हुआ तीन मंजिला मकान, देखें LIVE VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget