एक्सप्लोरर

Amit Shah Bihar Visit: बिहार पहुंचे अमित शाह का पटना में भव्य स्वागत, BJP मंत्रियों और एमएलए के साथ हुई अहम बैठक

Amit Shah: अमित शाह के इस दौरे को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही अभी छह महीने बाकी हैं, लेकिन बीजेपी ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है

Amit Shah Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. बीजेपी कार्यालय से लेकर पूरे शहर को पोस्टर, बैनर और झंडियों से सजाया गया है. उनके स्वागत के लिए जगह-जगह तोरणद्वार भी लगाए गए हैं. 

पटना एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों, विधान पार्षदों, राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ अटल सभागार में अहम बैठक की. दरअसल अमित शाह के इस दौरे को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही अभी छह महीने बाकी हैं, लेकिन बीजेपी ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. गोपालगंज में अमित शाह की जनसभा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. रविवार को वो पटना में सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करेंगे. पटना में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह गोपालगंज जाएंगे, जहां भी वे सभा को संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह पहली बार बिहार आए हैं. 

चुनावी साल में अमित शाह का अहम दौरा 

बता दें कि इस समय बिहार में सभी पार्टियां चुनावी मोड में हैं. अमित शाह के आने से पहले कांग्रेस के कन्हैया कुमार भी अपनी पार्टी को मजबूती देने में लग हुए हैं. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बीजेपी और एनडीए के नेताओं से मुलाकात करेंगे. साथ ही कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे. उधर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी आरजेडी भी चुनाव को लेकर कमर कस चुकी है. ऐसे में चुनावी तैयारी के लिहाज से अमित शाह का ये दौरा काफी अहम है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: 13 साल की बच्ची को छोटी बहन ने कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, मुंगेर SP का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget