एक्सप्लोरर

Bihar News: तालाब में डूबने से दो बच्चों की आरा में मौत, मचा कोहराम

Arrah News: मामला नवादा थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि अनाईठ के कुछ लोग ने तालाब की ओर गए तो उन्होंने दोनों बच्चों के शव को देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी.

Bihar News: बिहार के आरा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को शव मिला. घटना जिले के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले की है. मिली जानकारी के अनुसार मृत बच्चों में गड़हनी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी अनिल कुमार यादव का 8 वर्षीय पुत्र और दोबाहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी संतोष साह का 8 वर्षीय पुत्र शामिल है. दोनों नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड में किराए के मकान में रहते थे. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.

शव पर स्थानीय ग्रामीणों की पड़ी नजर

वहीं, मृत बच्चे के पिता अनिल कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की शाम दोनों बच्चे घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे. इस दौरान अचानक वे तालाब के पास चले गए और डूब गए. जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई. देर शाम जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद गुरुवार की सुबह अनाईठ के कुछ लोग तालाब की ओर गए तो उन्होंने दोनों बच्चों के शव को देखा. 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकल गया और उन्होंने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई. सूचना पर दोनों बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी. सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Bihar News: जहानाबाद में कुख्यात इनामी बदमाश पप्पू शर्मा STF के चढ़ा हत्थे, मौत की फैला रखी थी झूठी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget