एक्सप्लोरर

Bihar News: जहानाबाद में कुख्यात इनामी बदमाश पप्पू शर्मा STF के चढ़ा हत्थे, मौत की फैला रखी थी झूठी खबर

Jehanabad News: मामला पारस बिगहा थाना क्षेत्र का है. जहानाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुरुवार को एक इनामी कुख्यात को गिरफ्तार किया है.

Bihar News: जहानाबाद में कुख्यात इनामी बदमाश पप्पू शर्मा एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. उस पर दो लाख का इनाम रखा गया था. एसटीएफ की टीम ने गुरुवार की सुबह पारस बिगहा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव से खदेड़कर बदमाश पप्पू शर्मा को गिरफ्तार किया. पप्पू शर्मा जहानाबाद जिले का कुख्यात बदमाश है. उसके खिलाफ कई थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

दरअसल, जहानाबाद के पारस बिगहा थाना के सेंधवा गांव का पप्पू शर्मा जिले के टॉप टेन बदमाश की सूची में शामिल है. उस पर जहानाबाद समेत कई जिलों में हत्या, लूट, अपहरण और जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं और उसकी आपराधिक कारनामों को देख सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वहीं, कुख्यात ने अपनी मौत की झूठी खबर फैला रखी थी.

पुलिस पहले भी कर चुकी थी छापेमारी

बता दें कि 2018 में भी अगला थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक कार्बाइन और 29 कारतूस बरामद किया था. पप्पू शर्मा के घर में एक अगस्त 2023 को भी छापेमारी की गई थी. उस दौरान 20 लाख रुपये से अधिक के कीमती सामान बरामद किए गए थे. जिनमें टाइल्स, म्यूजिक सिस्टम, लाउडस्पीकर, डेकोरेशन के कीमती फूल-पौधे व अन्य सामान शामिल थे. घर में लगे सीसीटीवी, वाईफाई को भी जब्त किया गया था. इस दौरान पुलिस ने बंधक बनाकर रखे गए चार मजदूरों को पुलिस ने मुक्त कराया. 

कोविड में मौत की फैलाई थी सूचना

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कुख्यात पप्पू शर्मा ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर कई महीनों से मौज काट रहा था. यहां तक कि गांव में उसके नाम का मृत्युभोज भी हो गया था. जानकारी के अनुसार कोरोना काल में सेंधवा गांव निवासी कुख्यात पप्पू शर्मा के मध्य प्रदेश के इंदौर में मौत होने की सूचना आई थी. गांव में उसके नाम का विधिवत भोज भी करा दिया गया था. उस समय कहा गया था कि कोविड के कारण उसकी मौत गई है. इस कारण उसका दाह संस्कार भी वहीं कर दिया गया.

हालांकि, यह खबर झूठी निकली. मौत की झूठी खबर फैलाने के बाद पप्पू शर्मा पुलिस से छिपकर अपना नेटवर्क चल रहा था. बहरहाल पप्पू शर्मा की गिरफ्तारी के बाद सेंधवा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल उसके गांव में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

ये भी पढ़ें: Patna News: दो पक्षों के बीच फायरिंग से दहला राजधानी पटना, एक को लगी गोली, दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget