एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: पूजा करने जा रहे 20 लोगों को कार ने रौंदा, चीख पुकार के बीच अपनों को खोजते दिखे परिजन

मुजफ्फरपुर के बखरा-वैशाली मार्ग पर यह घटना हुई है. हादसे के बाद कार भी पलट गई, जिसमें तीन लोग सवार थे. सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

मुजफ्फरपुर: जिले के सरैया थाना क्षेत्र के उफरौल गांव में रविवार की देर रात कार चालक ने 20 लोगों को रौंद दिया. घटना बखरा-वैशाली मार्ग की है. हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई. लोग घायलों में अपने परिजन को ढूंढने लगे. हादसा इतना जबरदस्त था कि घटना के बाद कार भी पलट गई. कार में तीन लोग सवार थे. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरैया और कुछ लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, उफरौल गांव निवासी सुधीर ठाकुर के घर पर बसावन भुइयां की पूजा होने वाली थी. सभी लोग रात करीब 10 बजे गाजे बाजे के साथ नेवतन के लिए वहीं जा रहे थे. तभी वैशाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने लोगों को रौद दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. 

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर बनाएंगे अपनी पार्टी! बिहार से होगी शुरुआत, जन सुराज का दावा, कहा- जनता के बीच जाने का वक्त आ गया है

घटना के बाद कार भी पलटी

आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सरैया और पास के अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. यहां से करीब एक दर्जन घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया. घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि हादसे के बाद कार भी पलट गई, जिसमें तीन लोग सवार थे. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरैया और कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इधर, सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों से उनका बयान लेकर मामला दर्ज करने में जुटी हुई है. अभी सभी घायलों की पहचान नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Supaul Road Accident: घर पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, एक ही परिवार के चार लोग दबे, भाई-बहन की मौत, मां और बेटा जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget