एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन में ट्रिपल 'N' फैक्टर फंसा रहा सीट बंटवारे में पेंच? रविशंकर प्रसाद ने किया डिकोड

Ravi Shankar Prasad: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है.

पटना: इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में सीट शेयरिंग (Seat Sharing) को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है. 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में यह तय किया गया था कि जल्द ही सीट शेयरिंग का काम हो जाए. हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि जनवरी में सभी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बात हो सकती है. हालांकि जैसे-जैसे समय बीत रहा वैसे-वैसे सियासी पारा भी गर्म हो रहा है. बीजेपी इंडिया गठबंधन पर सीट शेयरिंग को लेकर लगातार तंज कस रही है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने तंज कसते हुए तीन एन फैक्टर (नेता, नीति और नीयत) बताए सीट शेयरिंग के बीच फंसे पेंच को डिकोड किया.

प्रधानमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं: रविशंकर प्रसाद

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद शनिवार (06 जनवरी) को पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में ना नेता का पता है, ना नीति और ना ही नीयत का पता है. इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कोई 50 मांग रहा है, तो कोई दो दे रहा है, यह लड़ाई तो इंडिया गठबंधन में है और आगे भी होगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है.

रविशंकर प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला बोला. कहा कि यहां तो कभी नीतीश कुमार रूठ जाते हैं तो उनको संयोजक बनाने की बात होती है, तो उनके पार्टी के आदमी कहते हैं कि यह तो प्रधानमंत्री के मैटेरियल हैं. उधर ममता बनर्जी कहती हैं कि मैं क्यों नहीं, तो कांग्रेस में कहता है कि राहुल गांधी क्यों नहीं? उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के लोग कहते हैं कि अखिलेश यादव क्यों नहीं? महाराष्ट्र में शिवसेना कहती है कि उद्धव ठाकरे के बेटे को क्यों नहीं? एक तरफ इंडिया गठबंधन में यह हाल बना हुआ है कि ना नेता का पता है, ना नीति का और ना नीयत का पता है.

बता दें कि एनडीए के नेता लगातार तंज कस रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा है. शनिवार को ही जीतन राम मांझी के बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष ने भी जमकर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा. कहा कि इन लोगों का लालच भर गठबंधन है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बर्खास्त आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका होंगी बहाल, बढ़ेगा पैसा, नए साल पर CM नीतीश ने दी अच्छी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget