एक्सप्लोरर

Nalanda Accident: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, राजगीर घूमने आए शख्स की बेटी के सामने मौत

Nalanda Road Accident: नालंदा में मृत शख्स की पहचान पटना जिला के जक्कनपुर थाना इलाके के संजय नगर रोड निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

Tractor Collided With Bike: बिहार के नालंदा में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां राजगीर थाना इलाके के जय प्रकाश उद्यान पार्क के पास अनियंत्रिक ट्रैक्टर ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता की मौत हो गई. वहीं पुत्री का एक पैर टूट गया, घटना की सूचना मिलने के बाद राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

दारोगा का प्रशिक्षण ले रही है मृत की बेटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान पटना जिला के जक्कनपुर थाना इलाके के संजय नगर रोड निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जबकि जख्मी महिला इनकी पुत्री जूही कुमारी है. परिवार ने बताया कि जख्मी जूही राजगीर स्थित बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में दारोगा का प्रशिक्षण ले रही है. रविवार को प्रशिक्षण केंद्र में छुट्टी होती है. इस कारण पिता बाइक से प्रशिक्षण केंद्र बेटी से मिलने पहुंचे थे.

राजगीर में दोनों बाइक से घूमने निकले थे. इसी दौरान जयप्रकाश उद्यान के समीप बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए. इसके बाद ब्रेक लगाने के बजाए ट्रैक्टर चालक ने बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. वहीं बेटी का एक पैर टूट गया. मौत की खबर सुनते ही पटना से परिजन नालंदा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों की चीख पुकार मच गई.

थानाध्यक्ष रमण कुमार ने क्या बताया

राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मृतक सुरेंद्र कुमार की बेटी जूही राजगीर स्थित बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में दारोगा का प्रशिक्षण ले रही है. आज रविवार होने के कारण पिता मिलने आए थे. पिता और पुत्री एक बाइक से घूमने के लिए निकले थे, उसी दौरान हादसा हुआ है, घटना के बाद ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ेंः मोतिहारी में भाषण दे रहे थे पूर्व केंद्रीय मंत्री, वहीं मंच पर खर्राटे लेने लगे BJP के दो विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget