एक्सप्लोरर

बिहार: आज विधानसभा की तीन नई समितियों की पहली बैठक संपन्न, अध्यक्ष ने सदस्यों को दी ये जानकारी

विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नवगठित लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति एवं पुस्तकालय समिति की बैठक को संबोधित किया.

पटना : बिहार विधान सभा में गठित तीन नई समितियों की आज पहली बैठक संपन्न हुई. इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नवगठित लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति एवं पुस्तकालय समिति की बैठक को संबोधित किया. इन समितियों के अध्यक्षों ने बिहार विधान सभा अध्यक्ष से बैठक को संबोधित करने का आग्रह किया.

लोक लेखा समिति को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष ने कही ये बातें

लोक लेखा समिति की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विधान सभा की तीनों वित्तीय समितियों में लोक लेखा समिति काफी महत्वपूर्ण है. इसे कार्य रूप में लाने के लिए विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली में विशिष्ट प्रावधानों का उल्लेख किया गया है जो काफी पारदर्शी है.सदन द्वारा लोक लेखा समिति को यह उत्तरदायित्व दिया गया है कि लोक लेखा समिति सी.ए.जी. के प्रतिवेदनों जैसे-वित्त लेखा, विनियोग लेखा, राज्य का वित्त, सामान्य, सामाजिक एवं आर्थिक प्रक्षेत्र, राजस्व प्रक्षेत्र तथा स्थानीय निकाय के आधार पर इसकी जाँच करें.

इस समिति द्वारा वित्त विभाग तथा प्रधान महालेखाकार के सहयोग से सरकार द्वारा खर्च किये गये धन का लेखा-जोखा रखा जाता है और समय-समय पर समिति द्वारा विकास कार्य में त्रुटियों को भी उजागर किया जाता है, ताकि जनता के लिए विकास कार्य लगातार सुचारू रूप से होता रहे. इसके लिए बिहार सरकार के वित्त विभाग और प्रधान महालेखाकार कार्यालय से समिति को सहयोग की अपेक्षा रहेगी.

समिति के लिए वैसे सदस्यों का मनोनयन किया गया है जो अनुभवी एवं विधायी कार्यो में रूची रखते है .उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से लंबित कंडिकाओं का अध्ययन कर समिति की बैठक में भाग लेने की अपील की ताकि उन कंडिकाओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके.इस दौरान समिति के सभापति सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित समिति के अन्य सदस्यगण तथा पी. के. सिंह, प्रधान महालेखाकार, बिहार तथा उनके पदाधिकारीगण एवं एस. सिद्धार्थ, प्रधान सचिव, वित्त विभाग, बिहार सरकार एवं उनके पदाधिकारीगण भी मौजूद थे.

प्राक्कलन समिति के संबोधन में विस अध्यक्ष ने कही ये बातें

प्राक्कलन समिति की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ‘‘संसदीय परंपरा में समिति प्रणाली का निर्माण विधायिका का कार्यपालिका से समन्व्य स्थापित कर जनहित के कार्यों को करने के लिए किया गया है. प्राक्कलन समिति एक महत्वपूर्ण वित्तीय समिति है, जिसका दायित्व बहुत व्यापक है। समिति ऐसे प्राक्कलनों की जांच करती है, जिनकी जांच करना वह उचित समझे या जो सभा या अध्यक्ष द्वारा विशेष रूप से जांच के लिए उसे सौंपे जायें। इस समिति के सभापति नंदकिशोर यादव के संसदीय अनुभव से आप सभी लाभ उठाकर नये कीर्तिमान रचें जिससे लोक निधि का जनहित में व्यापक उपयोग हो सके।’’ इस दौरान समिति के सभापति नंद किशोर यादव सहित समिति के अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे.

पुस्तकालय समिति के संबोधन में विस अध्यक्ष ने कहा

पुस्तकालय समिति की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, ने कहा कि ‘‘बिहार विधान सभा की यह समिति पहले सिर्फ विधान सभा पुस्तकालय के संबंध में ही विचार-विमर्श किया करती थी, लेकिन अब यह समिति राज्य के अन्य नये पुस्तकालयों के सृजन, राज्य में सरकार द्वारा संपोषित एवं निबंधित पुस्तकालयों के क्रिया कलाप की समीक्षा करेगी तथा राज्य में जनता के लिए उपयोगी बनाने हेतु प्रतिवेदन के माध्यम से अनुशंसा करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार विधान सभा पुस्तकालय में भी आधुनिकीकरण के कार्य हुए हैं.

डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया के तहत यहाँ की पुस्तकों का डेटाबेस बना है तथा विधान सभा की कार्यवाहियों का भी डिजिटाईजेशन हुआ है. बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा एक पत्रिका के प्रकाशन की कार्रवाई भी शीघ्र शुरू करने पर विचार किया जा रहा है, जिसके लिए सभी सदस्यों और पूर्व सदस्यों से उनके बहुमूल्य सुझाव लिये जायेंगे. मुझे विश्वास है कि यह समिति राज्य में पुस्तकालयों के संवर्धन के लिए बेहतर अनुशंसा करेगी।’’ इस दौरान समिति के सभापति सुदामा प्रसाद सहित समिति के अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे. इन सभी समितियों की बैठक में बिहार विधान सभा के सचिव राजकुमार सिंह एवं सभा सचिवालय के पदाधिकारीगण मौजूद थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget