एक्सप्लोरर

वोटरों को रिझाने के लिए मुखिया प्रत्याशी ने लुटाए नोट, नामांकन के बाद खुलेआम बांटे पैसे, वीडियो VIRAL

वायरल वीडियो के संबंध में पटोरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. शिकायत मिलने पर वीडियो के सत्यापन के बाद उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

समस्तीपुर: बिहार पंचायत चुनाव में इस बार प्रत्याशियों के तरह-तरह के हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में कोई प्रत्याशी बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते दिख रहा है, तो कोई प्रत्याशी और उसका बेटा खुलेआम 500-500 के नोट बांटते दिख रहा है.

आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां 

इसी तरह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है. उक्त वीडियो बीते 21 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जिसमें पटोरी प्रखंड मुख्यालय पर चल रहे नामांकन कार्य के पहले दिन हरपुर सैदाबाद आमदीपुर से मुखिया प्रत्याशी अवधेश कुमार राय अपना पर्चा दाखिल करने के बाद माला पहने बाहर आते दिख रहे हैं. इस दौरान उनके हाथों में 500 रुपए के नोट का बंडल भी है, जिसे वह अपने समर्थकों, पैर छूने वालों सहित नामांकन स्थल पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों के बीच खुलेआम बांटते हुए आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं.

पेट्रोल के नाम पर दिए पैसे

वहीं, मुखिया प्रत्याशी के पुत्र का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पेट्रोल पंप पर नामांकन में जाने के लिए बाइक सवार समर्थकों को बुला-बुलाकर तेल लेने के नाम पर 500-500 रुपए के नोट देता दिख रहा है. हालांकि, एबीपी न्यूज इन दोनों वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. बताते चलें कि पंचायत चुनाव के आठवें चरण में 24 नवंबर को पटोरी प्रखंड में मतदान होना है. इसको लेकर 21 से 27 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया होनी है.

इधर, वायरल वीडियो के संबंध में पटोरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. शिकायत मिलने पर वीडियो के सत्यापन के बाद उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -

Lalu Prasad Yadav Patna Visit: लालू यादव कल पहुंचेंगे पटना, उपचुनाव के लिए जारी प्रचार में शामिल होने की है चर्चा

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पांच दिवसीय चुनावी दौरे पर आएंगे बिहार, NDA के उम्मीदवारों के पक्ष में करेंगे प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget