एक्सप्लोरर

Tilka Manjhi Bhagalpur University: कुलपति को वेतन भी नहीं मिला और गायब हो गई फाइल, कह रहे हैं- 'चोर' को पकड़ो

Vice Chancellor Salary File Missing: कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल ने 23 अगस्त 2022 को अपना पदभार संभाला था. फाइल गायब होने की खबर फैलने के बाद यूनिवर्सिटी के कर्मियों में हड़कंप मच गया है.

भागलपुर: कई बार आपने सुना होगा कि कर्मचारियों को लेट से वेतन मिल रहा है. अब बिहार में कुलपति को भी समय पर सैलरी नहीं मिल रही है. इतना ही नहीं बल्कि सैलरी मिलने से पहले ही फाइल भी गायब हो जा रही है. मामला तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (Tilka Manjhi Bhagalpur University) का है. कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल ने गुरुवार को इसको लेकर बयान दिया है कि पहले दोषी को पकड़ा जाए. कार्रवाई हो तब वो अपना वेतन लेंगे. अब कुलपति अपने ही 'घर' में सबसे पूछ रहे हैं कि उनकी वेतन वाली फाइल कहां है.

पहली बार ही मिलना था अभी वेतन

दरअसल, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में कई महीनों से स्थायी कुलपति नहीं थे. अब मिले हैं तो व्यवस्था ही गड़बड़ हो गई. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल ने 23 अगस्त 2022 को अपना पदभार संभाला था. इस बार पहला वेतन मिलना था, लिहाजा पूरी प्रक्रिया की जा रही थी. वेतन वाली फाइल यूनिवर्सिटी की स्थापना शाखा में तैयार हुई. यहां से फाइल अकाउंट्स एफओ और कुलसचिव से होते हुए फाइनेंशियल एडवाइजर के पास पहुंची. इसके बाद कहां गई ये किसी को पता नहीं.

पहली फाइल मिली तो वेतन वाला चार्ट गायब

जो फाइल गायब हो गई थी उसी फाइल में कुलपति का वेतन निर्धारित किया गया था. कुलपति के वेतन की फाइल गायब होने की खबर फैलने के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में वेतन की दूसरी फाइल तैयार की गई. इस फाइल पर अलग-अलग अधिकारियों का साइन हुआ. इसी बीच कुलपति के वेतन की पहली फाइल मिल गई, लेकिन पता चला कि वेतन के लिए तैयार किया गया चार्ट ही गायब है. इसमें कुलपति को कितना वेतन मिलना है वह लिखा गया था. बता दें कि विश्वविद्यालय में हर महीने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को तीन से 10 तारीख के बीच सैलरी मिलती है.

क्या कहते हैं कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल?

कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल ने कहा कि जब तक छानबीन कर पूरे मामले की ठीक से जांच नहीं होती है तब तक वो अपना वेतन नहीं लेंगे. कहा कि वो गलती करने वालों को सख्त सजा दिलाएंगे. कहा कि वो जब तक इस विश्वविद्यालय में हैं वो लचर व्यवस्था बर्दाश्त नहीं करेंगे. यहां किसी भी तरह की गंदी राजनीति नहीं होने देंगे. 

यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला, 2 सिपाही जख्मी, सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल छीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget