एक्सप्लोरर

Dalai Lama: बोधगया आएंगे तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा, अभेद्य किले में तब्दील इलाका, नो फ्लाई जोन घोषित

Gaya News: तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा 15 से 20 दिसंबर के बीच बोधगया पहुचेंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो रहे हैं. दलाई लामा के कार्यक्रम में भाग लेने देश-विदेश के हजारों बौद्ध श्रद्धालु आएंगे.

गया: तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) 15 से 20 दिसंबर के बीच बोधगया पहुचेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 29 से 31 दिसंबर तक बोधगया (Bodh Gaya Bihar) के कालचक्र मैदान में अपने अनुयायियों को आध्यात्मिक प्रशिक्षण देंगे. एक जनवरी को उनके दीर्घायु के लिए विशेष पूजा होगी. बोधगया में आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा प्रवास पर रहेंगे. बोधगया के तिब्बत बौद्ध मंदिर में दलाई लामा (Tibetan Buddhist Religious Leader) प्रवास करते हैं. उनके आगमन को देखते हुए गया जिला प्रशासन तैयारियों में जोर शोर से जुट गया है. 

बता दें कि दलाई लामा के प्रवास स्थल पर सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता बनाया जा रहा है. दलाई लामा के शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश-विदेश के हजारों बौद्ध श्रद्धालु आएंगे. इसे लेकर बिजली, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था जाएगी. इसके साथ वाहन पार्किंग, सुरक्षा, साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था करने पर भी जोर दिया जा रहा है. पूजा के दौरान अन्य जरूरी आवश्यकताओं की भी समीक्षा की जा रही है, जिससे कि समय रहते उन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके. कार्यक्रम स्थल कालचक्र मैदान में भव्य पंडाल बनाया जाएगा. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती खुद तैयारियों पर नजर रख रहे हैं. 

बोधगया एरिया में ड्रोन उड़ाने पर रहेगी रोक

दलाई लामा के आगमन को लेकर महाबोधि मंदिर, प्रवास स्थल तिब्बती मंदिर, कार्यक्रम स्थल कालचक्र मैदान में विशेष तैयारियां की जाएंगी. इन जगहों पर सुरक्षा का कड़े इंतजाम किया जा रहा है. दलाई लामा की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन थ्री लेयर सिक्योरिटी का इंतजाम कर रही है. इसके लिए सेंट्रल और स्टेट फोर्स के हजारों जवानों के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की तैनाती की जाएगी. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को फूलप्रूफ बनाने में पुलिस प्रशासन अभी से जुट गई है. आसपास के इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है. यहां किसी भी तरह की ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है. 

एक लाख से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद 

बोधगया को अभेद्य किले में तब्दील किया गया है. स्पेशल फोर्स की तैनाती के साथ, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी, अस्थाई थाना खोले जाएंगे. होटलों, बौद्धमठों, और निजी मकानों में ठहर रहे देशी-विदेशी पर्यटकों को पर भी नजर रखी जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही. दलाई लामा के नेतृत्व में प्रस्तावित पूजा सत्र में लगभग 47 देशों से अधिक विदेशी बौद्ध श्रद्धालु भाग लेने के लिए बोधगया पहुंचेंगे. पितृपक्ष मेला के बाद दिसंबर में विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं से बोधगया की फिजा बदलेगी. इसको लेकर बोधगया के पर्यटन उद्योग के कारोबार को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं. देश विदेश के लगभग एक लाख से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

20 से ज्यादा भाषाओं में श्रद्धालु सुन सकेंगे प्रवचन

बोधगया में तिब्बतियों के शीर्ष धर्मगुरु दलाई लामा की अगुवाई में होने वाली शैक्षणिक सत्र के दौरान उनके प्रवचन को हिन्दी और अंग्रेजी समेत बीस से ज्यादा भाषाओं में एफएम रेडियो पर सुनाया जाएगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दलाई लामा का प्रवचन इंडोनेशियन, जर्मन, रसियन, स्पेनिश, मोलिस, कोरियन, फ्रांसीसी, चीनी, वियतनामी, हंगरी, नेपाली, लद्दाखी व अन्य भषाओं में प्रवचन सुना जाएगा.

ये भी पढ़ें : Bihar Teacher News: BPSC में चयनित शिक्षकों को कब तक मिलेगा वेतन? केके पाठक ने बता दी ये तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget