एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: BPSC में चयनित शिक्षकों को कब तक मिलेगा वेतन? केके पाठक ने बता दी ये तारीख

Munger News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नवनियुक्त शिक्षकों को जिम्मेदारियां बताईं. इसके साथ ही उनसे वेतन की चिंता न करने के लिए कहा. उन्होंने कहा, इसके लिए सरकार के पास पैसे हैं.

मुंगेर: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) भागलपुर और बांका जिले के स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद मुंगेर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पंहुचे. इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों (Bihar BPSC Teachers) को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि स्कूलों में दसवीं कक्षा के बाद हर हाल में ड्राप आउट रोकना है. नवनियुक्त शिक्षकों को समय पर वेतन मिलेंगे. 7 दिसंबर से पहले नवनियुक्त का वेतन उनके खाते में चला जाएगा. सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचें. शिक्षकों को हर दिन छह कक्षाएं लेना अनिवार्य होगा. आप हौसला बुलंद रखकर बच्चों का भविष्य बेहतर बनाएं.

अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) शुक्रवार (1 दिसंबर) की रात मुंगेर पहुंचे थे. यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उन्होंने BPSC में चयनित नवनियुक्त शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए. पाठक ने कहा, 'छह माह या वर्ष में एक बार सभी शिक्षकों का रिफ्रेशर कोर्स होगा. शिक्षा व्यवस्था ठीक रही तो गांवों में भी परिवर्तन दिखेगा. आप सभी की पोस्टिंग गांव में हुई है. गांव में विद्यालय के पास ही सभी अपना आवास रखें और पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ाएं.' उन्होंने कहा, 'नवनियुक्त शिक्षकों को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बखूबी से निभाना है. आप लोगों की पोस्टिंग गांव में हुई है. गांव के लोग आपका इंतजार कर रहे हैं. यह सोचकर कि BPSC के नियुक्त शिक्षक हमारे गांव में आएंगे.

दिसंबर माह का वेतन 1 जनवरी 2024 को मिलेगा

उन्होंने कहा, 'गांव के लोग सोच रहे हैं कि आपके आने से उनके बच्चों को एक नई सोच और उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त होगी तो आप लोग गांव जाएं. किसी ने एक बात की हवा उड़ा दी है कि एक लाख शिक्षक की बहाली कर तो लिए हैं, लेकिन विभाग पैसे कहां से देगा. सरकार के पास तो पैसे ही नहीं हैं. मगर आप लोग चिंता न करें. पैसे की चिंता एकदम न करें. समय पर आप लोगों को पैसे मिलेंगे. 7 दिसंबर से पहले नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन मिल जाएगा और दिसंबर माह का वेतन 1 जनवरी 2024 को मिलेगा. सरकार के पास पैसे हैं. आप सिर्फ बच्चों को सही शिक्षा देकर गांव के वातावरण को बदलें. दिसंबर माह में एक लाख और शिक्षक आ जाएंगे, जो शिक्षकों की कमी है वह पूरी हो जाएगी.

विद्यालय में बच्चों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

इस दौरान कार्यक्रम में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने कहा. 'लोग बीपीएससी शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे. विद्यालय में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. समाज आप शिक्षकों को काफी सम्मान देगा. बिहार के नवनिर्माण में आप सभी सहयोग करें.' वहीं एक महिला शिक्षक प्रज्ञा शुक्ला ने कहा, 'बहुत जल्द एक लाख भर्तियां फिर हो रही हैं जो बिहार के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहेगी.' यूपी के लखनऊ से आई महिला श्वेता चौरसिया ने कहा, 'मैं आज बहुत खुश हूं कि यह शिक्षक बहाली पूरे इंडिया में ओपन थी और मैं सेलेक्ट भी हुई. गांव में रहकर बच्चों को पढ़ाना है. मैं अपने काम के प्रति लगन से मेहनत करूंगी.'

ये भी पढ़ें: BPSC Teacher News: शिक्षक भर्ती को लेकर सुशील मोदी ने BPSC को दी सलाह, डेटा बता कर नीतीश सरकार के दावे को बताया झूठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 7 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget