एक्सप्लोरर

बिहारः पटना और कैमूर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, एक शख्स गंभीर

पहली घटना पटना से सटे बिहटा के पालीगंज का है दूसरी कैमूर की है. मरने वाले तीन शख्स बाइक से ही जा रहे थे. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

पटना/कैमूरः राजधानी पटना से सटे बिहटा के पालीगंज और कैमूर जिले में सोमवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मरने वाले तीनों शख्स बाइक से ही थे. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

पहली घटना पटना से सटे बिहटा के पालीगंज का है. सोमवार को यहां पाली-अरवल मार्ग पर कुरकुरी गांव के पास नहर पुल पर एक तेज गति से जा रहे डंपर ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया. घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. वहीं, डंपर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

अंकुरी गांव निवासी जय नारायण राम का 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार और सिपाही राम का 25 वर्षीय पुत्र लाल मोहन कुमार दोनों एक बाइक से पालीगंज बाजार जा रहे थे. कुरकुरी गांव के पास स्थित नहर पुल के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने दोनों को रौंद दिया. परिजनों ने स्थानीय प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन घंटे से शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल में खड़े हैं, लेकिन सूचना के बाद भी बीडीओ नहीं आ रहे हैं.

पीड़ित परिवार को 20-20 हजार रुपये दी सहायता राशि

काफी देर बाद बीडीओ चिरंजीवी कुमार पांडेय पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हे सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ का आश्वाशन देने के बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम किया गया. पारिवारिक लाभ योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई.

कैमूर में सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

दूसरी एक घटना कैमूर के रामगढ़-मोहनिया पथ की है जहां सोमवार की शाम करीब पांच बजे एक बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.

बताया जाता है कि बाइक पर सवार दोनों शख्स रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे. इस हादसे में चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. बाइक से जाने के दौरान रामगढ़ से मोहनिया की तरफ आ रहे ट्रक ने पानापुर के पास जोरदार टक्कर मार दिया. मृतक की पहचान प्रदीप सिंह के रूप में की गई है. वहीं जख्मी होने वाले शख्स की पहचान मनीष सिंह के रूप में की गई है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोहनिया लेकर आई. वहीं, घटना के बाद गांव वालों ने आक्रोशित होकर सड़क पर जमकर बवाल काटा. ग्रामीणों का कहना था कि मोहनिया रामगढ़ का यह सबसे व्यस्ततम मार्ग है. यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. सरकार से और प्रशासन से इस रोड पर पानापुर के पास ब्रेकर बनाए जाने की मांग की.

यह भी पढ़ें-

Bihar Corona Update: बिहार में 5वें दिन लगातार कम हुए नए मामले, एक्टिव केस भी दो हजार से नीचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget