एक्सप्लोरर

चोरी-छिपे नाबालिग बेटी की शादी करा रहे थे माता-पिता, दूल्हा सहित तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसडीएम मनीष कुमार ने शादी के लिए आए दूल्हे का आधार कार्ड चेक किया. वहीं, जब दुल्हन का आधार कार्ड जांच किया गया तो दुल्हन की उम्र महज 15 साल निकली, जिसके बाद नाबालिग लड़की की शादी रोकवा दी गई.

सुपौल: बाल विवाह पर देश भर में रोक है. लेकिन सरकारी निर्देश के बाबजूद ग्रामीण इलाकों में नाबालिग लड़कियों की शादी कराने का मामला अक्सर प्रकाश में आता है. ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है, जहां मंगलवार की देर रात प्रशासन की सतर्कता से नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई. दरअसल, पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण वार्ड नंबर-7 में देर रात गुपचुप तरीके से नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही थी. 

दुल्हन की उम्र 15 साल

इस बात की सूचना किसी ने पिपरा बीडीओ को फोन पर दे दी. वहीं, सदर एसडीएम को भी इसकी सूचना दी गई. अधिकारियों को बताया गया है कि स्थानीय निवासी द्वारा बेटी का बाल विवाह कराया जा रहा है. इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. इस दौरान आधार कार्ड में दुल्हन की उम्र 15 साल पाई गई. जबकि दूल्हे ने अपनी उम्र 22 साल बताई.

मिली जानकारी अनुसार लड़का दिल्ली का रहने वाला है और शादी करने के लिए बिहार आया था. इस संबंध में आसपास के किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी. फोन के माध्यम से पिपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को किसी ने सूचना दी. ऐसे में अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा लवली कुमारी और थाना पिपरा से पुलिस बल दल के साथ मौके पर पहुंचे और शादी रुकवाई.

प्रशासन की तत्परता से रुका बाल विवाह

एसडीएम मनीष कुमार ने शादी के लिए आए दूल्हे का आधार कार्ड चेक किया. वहीं, जब दुल्हन का आधार कार्ड जांच किया गया तो दुल्हन की उम्र महज 15 साल निकली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की की शादी रोकवा दी गई. एसडीएम सुपौल मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में दूल्हा, दूल्हा का तथाकथित भाई और लड़की के पिता को गिरफ्तार कर बाल संरक्षण एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. वहीं, लड़की को उसकी मां के हवाले कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें -

बिहार के 27 जिलों में पेट्रोल की कीमत ने लगाया शतक, इस जिले में है सबसे ज्यादा दाम

बिहार: पहली बार 11 मुस्लिम महिलाएं एक साथ बनीं दारोगा, सरकार की ओर से संचालित कोचिंग में ली थी ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget