एक्सप्लोरर

बारात जाने के दौरान ऑटो में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दूल्हे के भाई और पिता की मौत

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी गांव की है, जहां बेटे की शादी कराने जा रहे पिता और दूल्हे की भाई की सड़क हादसे में मौत हो गयी. शादी से पहले घर के दो-दो लोगों की मौत से घर में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की सूचना पाकर दूल्हा भी बेहोश हो गया है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

मिली जानकारी अनुसार सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी गांव निवासी कालीचरण मंडल के बेटे विद्यानंद मंडल की शादी रविवार को जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के औराहा गांव में होनी थी. इस बाबत कालीचरण मंडल और अन्य बाराती एक ऑटो पर बैठकर बारात जा रहे थे. इसी दौरान रात लगभग ग्यारह बजे ऑटो जब लिटियाही पेट्रोल पम्प से आगे नहर पर बने पुल पर पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने ऑटो में ठोकर मार दी, जिससे ऑटो पर बैठे कुछ बाराती नहर के पानी में गिर गये.

पानी में गिरने के बाद कई लोग तैर कर बाहर निकल गए, लेकिन कालीचरण मंडल और उसके पड़ोसी जयशंकर मंडल के पुत्र रविंद्र मंडल अधिक घायल होने के कारण नहीं निकल पाए और उन दोनों की मौत हो गई. इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की.

फिलहाल, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं, सुपौल बीडीओ राहुल राज ने हरसंभव सरकारी सहायता देने की बात कही है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Budget 2021: नीतीश सरकार के बजट में रोजगार और महिलाओं के कल्याण पर जोर जिस तहसील में है CM नीतीश कुमार का घर, वहां भरभराकर गिरी पानी की टंकी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget