एक्सप्लोरर

पटना में एक परिवार के 5 लोगों को थार ने कुचला, 4 की मौत, इसमें दो मासूम भी शामिल

Patna Road Accident: घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीचक गांव की है. ये सभी लोग सड़क किनारे शौच कर रहे थे. मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं.

पटना में सोमवार (25 अगस्त, 2025) की शाम एक अनियंत्रित थार ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया. घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीचक गांव की है. ये सभी लोग सड़क किनारे शौच कर रहे थे. मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं. सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया. 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बस की तैनाती की गई. स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पुकार पासवान का है पूरा परिवार

पूरी घटना शाम 6:30 से 7:00 बजे के बीच की है. मृतकों में सोराई पासवान की पत्नी आशा देवी, सुधीर पासवान की 35 वर्षीय पत्नी सुधा देवी के अलावा दो बच्चियां शामलि हैं जिसमें से एक पांच साल की तो दूसरी दो साल की थी. यह दोनों बच्चियां नानी के यहां आई थीं. हादसे में गोनू पासवान की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं. इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. ये सभी लोग पुकार पासवान का परिवार है. पुकार पासवान ने बताया कि हम लोग घर पर थे. जानकारी मिली कि मेरी बेटी और नातिन को एक गाड़ी ने कुचल दिया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक थार गाड़ी थी जो अनियंत्रित होते हुए सड़क के किनारे शौच कर रहे लोगों को कुचलते हुए चली गई. कहा तो यह भी जा रहा है कि थार का चालक नशे में था. घटना के बाद कुचलते हुए वह गाड़ी लेकर भाग गया. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव का एरिया है. देर शाम तक चहलकदमी होती रहती है. यहां पर तीन ब्रेकर थे, लेकिन कुछ दिन पहले नीतीश कुमार बेढ़ना गए थे तो इन सबको हटा दिया गया था. इससे बड़ी गाड़ियां भी तेजी से चलने लगीं. उसी के कारण आज इतनी बड़ी घटना घटी है.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे मुख्यमंत्री? पोस्टर लगा- 'विकास पुरुष का बेटा बिहार का…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget