एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र, कोरोना काल में इस काम के लिए मांगी अनुमति 

सर्वदलीय बैठक में दिए गए अपने सुझावों का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर सुझावों का पालन होता तो शायद वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक हो जाते और संस्थागत भ्रष्टाचार पर अंकुश लग जाता. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

पटना: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा. पत्र में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन्हें और राज्य के सभी विधायकों को ये अनुमति दें कि वे राज्य के किसी अस्पताल, पीएचसी, कोविड केयर सेंटर आदि के अंदर जाकर मरीजों और उनके परिजनों से मिल सकते हैं. उन्हें राहत पहुंचाने के लिए कोविड केयर सेंटर खोल सकते हैं और सामुदायिक किचन आदि भी चला सकते हैं. 

पत्र का जवाब ना देना उचित नहीं

तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में लिखा, " बहुत आशा के साथ एक और बार आपको पत्र लिख रहा हूं. उम्मीद है इस बार जवाब मिलेगा. कई बार मैं अचंभित भी होता हूं कि गांधी, लोहिया, जेपी और कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर चलने का दंभ भरने वाले मुख्यमंत्री इतना अलोकतांत्रिक कैसे हो सकते हैं, कि वो नेता विरोधी दल के पत्र का जवाब देना भी उचित नहीं समझते. यह लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय प्रणाली के लिए कतई उचित नहीं है.'

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, " मुख्यमंत्री जी, जैसा कि आप जानते हैं, राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 के साथ-साथ अव्यवस्था और सरकार की असंवेदनशीलता भी चरम पर है. अब यह महामारी शहरी इलाके के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी भयावह रूप से फैल चुकी है. बिहार की स्वास्थ्य संरचना और सेवाओं की क्या स्थिति है, यह भी सबको पता है, इसलिए अब कुछ कीजिए."

सत्ताधारी दल के नेताओं पर कसा तंज

सर्वदलीय बैठक में दिए गए अपने सुझावों का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर सुझावों का पालन होता तो शायद वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक हो जाते और संस्थागत भ्रष्टाचार पर अंकुश लग जाता. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तेजस्वी यादव ने कहा, " जब कोई बड़ा संकट आता है तो पीड़ितों द्वारा अपना तारणहार खोजना स्वाभाविक है. आपके दल के ही लोग रोज आधिकारिक बयान जारी कर कहते हैं कि मुख्यमंत्री की बजाय नेता प्रतिपक्ष को स्वयं फ्रंट पर रहकर कोरोना जांच, जीवन रक्षक दवाओं, बेड, ऑक्सीजन और अस्पताल सुनिश्चित और सुव्यवस्थित कराने के साथ-साथ कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई की अगुवाई करनी चाहिए."

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, " जब नेतृत्व किंकर्तव्यविमूढ़ दिखे तो अनुयायियों द्वारा नया नेतृत्व खोजा जाने लगना भी अपेक्षित है. बिहार के सत्तारूढ़ दलों द्वारा सरकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय नेता प्रतिपक्ष को खोजने की कवायद को जनता भी इसी दृष्टि से देख रही है. ऐसे में आग्रह है कि आप हमें अमुमति दें ताकि हम अपने स्तर से जनता की सेवा कर सकें. चूंकि बिना अनुमति बाहर निकलने पर आप हमारे उपर मुकदमा करेंगे, जो सही नहीं है."

यह भी पढ़ें -

मुख्यमंत्री के सामने इमेज मैनेजमेंट के लिए लोगों को ट्रेनिंग देते दिखे अधिकारी, सिखाया- कहिएगा सब 'अच्छा' है

Bihar Lockdown: लॉकडाउन का पालन कराना पड़ा महंगा, लोगों ने ट्रैफिक ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget