एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'LR' फैक्टर की तरह तेजस्वी की पत्नी राजश्री बनेंगी 2023 में CM? जानें- क्यों उठा ये सवाल

Bihar CM: बिहार में नीतीश कुमार सात दलों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं. कई बार उन्होंने बयान दिया है कि तेजस्वी को आगे बढ़ाना है. इस बीच बीजेपी ने बड़ा दावा किया है.

पटना: बिहार की राजनीति अक्सर चर्चा में रहती है. बिहार में विधानसभा का चुनाव 2025 में होना है लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर आए दिन बयान सामने आ रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सात दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई है. एनडीए (NDA) से नाता तोड़ने के बाद वह आरजेडी के साथ गए और सरकार चला रहे हैं. वह कई बार यह बयान दे चुके हैं कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को ही अब आगे काम करना है. उन्हीं को बढ़ाना है. इस बीच बीजेपी विधायक ने बड़ा दावा किया है. इसके लिए एलआर फैक्टर (लालू-राबड़ी) का उदाहरण दिया है.

क्यों उठ रहे हैं ये सवाल?

बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने बुधवार (15 मार्च 2023) को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि बिहार में 1997 वाला फॉर्मूला 2023 में दोहराया जाएगा. बताया कि तब लालू यादव चारा घोटाले में जेल गए थे तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का सीएम बनाया था. अब डिप्टी सीएम तेजस्वी जेल जाएंगे तो नीतीश को हटाकर अपनी पत्नी राजश्री यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे.

समन जारी होने के बाद नहीं जा रहे तेजस्वी

पवन जायसवाल ने यह भी दावा किया कि इसके लिए पूरी प्लानिंग हो गई है. कहा कि सीबीआई की ओर से तीन बार समन जारी होने के बाद भी तेजस्वी यादव नहीं गए. कोई न कोई बहाना बनाते रहे. बीजेपी विधायक ने कहा कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीने लेने का मामला बहुत गंभीर है. तेजस्वी यादव की मुश्किलें बहुत बढ़ सकती हैं. उन्हें जेल जाना पड़ सकता है.

आरजेडी ने कहा- बीजेपी 2024 को लेकर बेचैन

इस पूरे मामले में आरजेडी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बीजेपी पर हमला बोला. भाई वीरेंद्र ने कहा कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बेचैन है. परेशान है. डर है कि कहीं हार न जाएं इसलिए उनके नेता कुछ न कुछ बोल रहे हैं.

बता दें कि हाल ही में आरजेडी के नेताओं की ओर से लगातार बयान आ रहा था कि तेजस्वी यादव को सीएम बनाया जाएगा. कितने विधायकों ने तो यहां तक कहा दिया था कि होली के बाद ही बना दिया जाएगा. इस बीच सीबीआई और ईडी की एंट्री के बाद अब इस पर बयानबाजी शांत हो गई है. अब बीजेपी के इस नए बयान से बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू, मीसा और राबड़ी को जमानत, बिहार की सियासत गरमाई, BJP-RJD ने दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget