एक्सप्लोरर

VIDEO: तेजस्वी यादव ने पहले गौशाला घूमा... अब राबड़ी देवी का वीडियो आया, लिखा- 'जड़ों से...'

Rabri Devi Shared Video: राबड़ी देवी के एक्स हैंडल से जो पोस्ट किया गया वीडियो है वह करीब 22 सेकेंड है. इसमें वह मूली उखाड़ रही हैं. इसके पहले तेजस्वी ने भी वीडियो पोस्ट किया था.

Rabri Devi News: 28 जनवरी 2024 को एनडीए सरकार के गठन के बाद आरजेडी सरकार से बाहर हो गई. सरकार से हटने के बाद लालू परिवार के सदस्य इन दिनों एक्स पर वीडियो शेयर करते नजर आ रहे हैं. पहले तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गौशाला के भ्रमण का वीडियो शेयर किया तो अब गुरुवार (14 मार्च) को मां राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने एक पोस्ट किया है. इसमें वह मूली उखाड़ रही हैं.

राबड़ी देवी के एक्स हैंडल से जो पोस्ट किया गया वीडियो है वह करीब 22 सेकेंड है. वह मूली उखाड़ रही हैं और उसे जमीन पर रख रही हैं. वीडियो में आवाज आ रही है कि राबड़ी देवी अपने आवास पर मौजूद स्टाफ को इस मूली को ले जाने के लिए कह रही हैं. उन्होंने पांडेय जी करते हुए संबोधित किया और कहा, "ले जाइए... सभी लोग 2-4 मूली ले लीजिएगा. पत्ता गाय को दे दीजिएगा."

बिहार वासियों को दिया संदेश

राबड़ी देवी ने अपने इस पोस्ट में बिहार वासियों को संदेश भी दिया है. अपने पोस्ट में राबड़ी देवी ने लिखा है, "जड़ों से जुड़ाव ही जीवन की सच्चाई और गहराई से वास्तविक परिचय कराता है. जड़ों से जुड़े रहना बंधन नहीं असल जिंदगी है, मुक्ति व युक्ति है. जड़ से जुड़े पेड़ हमेशा पल्लवित, पुष्पित, छायादार, फलदार व गुलजार तथा जड़ से जुड़े इंसान जानकार, जानदार, शानदार, दिलदार, हकदार और वजनदार होते हैं."

राबड़ी देवी के इस वीडियो को देखकर एक्स पर कई यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं तो कई लालू प्रसाद के चारा घोटाला को लेकर तंज भी रहे हैं. वहीं इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए उनके बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लिखा, मां. इसके साथ ही दिल का इमोजी लगा दिया.

बताते चलें कि दो दिन पहले (12 मार्च) तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया था. इसमें तेजस्वी यादव राबड़ी आवास स्थित गौशाला घूमते नजर आए थे. उन्होंने लिखा था, "आपाधापी व व्यस्तता के बीच जब भी समय मिलता है अपने आवास स्थित गौशाला में गौमाता की शुभता और दिव्यता के दर्शन, सेवा एवं देखभाल करने का मौका नहीं चुकता. हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक जीवन का अहम केंद्र रही गौमाता के प्रति माता-पिता के कारण बचपन से ही गहरा स्नेह, श्रद्धा और लगाव रहा है."

यह भी पढ़ें- Elections 2024: NDA में नाराजगी की खबरों के बीच संतोष सुमन ने इस सीट पर ठोका दावा, दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget